29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
मौसम ने खाया पलटा, रुक-रुक हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी
Play video

मौसम ने खाया पलटा, रुक-रुक हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

करौली. जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीत लहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। सोमवार को आधी रात को मौसम ने पलटा खाया क्षेत्र में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी है। साथ ही क्षेत्र में चल रही सर्द हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 9 Jan 2024, 12:23 PM IST

करौली. जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीत लहर ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। सोमवार को आधी रात को मौसम ने पलटा खाया क्षेत्र में रुक-रुक कर बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी है। साथ ही क्षेत्र में चल रही सर्द हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालांकि बारिश के चलते कोहरे में कमी तो आई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा नजर आया। आमतौर पर आबाद रहने वाली सड़के और बाजार देर तक सूने नजर आए। लेकिन क्षेत्र में बादल छाए रहे, जिसके चलते धूप नहीं खिली। जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन हिंडौन सिटी पर न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने 2 दिन बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा शीत लहर के जारी रहने की संभावना जताई है। क्षेत्र में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही है। जिससे सुबह काम पर जाने वाले लोगों, स्कूल जाने वाले छात्रों और सड़कों पर घूमने वाले जानवरों को भी सर्दी ने परेशान किया है।
क्षेत्र में अधिकतम सापेक्षिक आद्र्रता 89 प्रतिशत तथा न्यूनतम 74 प्रतिशत रहने और तेज ठंडी हवाओं के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।
करौली कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि बारिश और मौसम फसल के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर तापमान गिरता है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

जिला कृषि मौसम इकाई,
कृषि विज्ञान केंद्र, हिंडौनसिटी के डॉ. एम. के. नायक ने बताया की गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम 13 डिग्री, रविवार को न्यूनतम 9 डिग्री व अधिकतम 14 डिग्री, सोमवार को न्यूनतम 10 डिग्री व अधिकतम 15 डिग्री तथा मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम 16 डिग्री दर्ज किया है।