29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
VIDEO – घर के समीप खड़ी कार में लगी आग, हुई खाक
Play video

VIDEO – घर के समीप खड़ी कार में लगी आग, हुई खाक

करौली. यहां मेला दरवाजा बाहर घर के समीप खड़ी एक कार में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 17 Jan 2024, 7:51 PM IST

करौली. यहां मेला दरवाजा बाहर घर के समीप खड़ी एक कार में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

मेला दरवाजा बाहर क्षेत्र निवासी शकील खान पुत्र बुलाकी खान ने बताया कि दोपहर को उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात अचानक से घर के बाहर खड़ी कार धूं-धंू कर जलने लगी। पड़ोसियों ने उसे कार में आग लगने की सूचना दी। वहीं कार में आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पीडि़त और क्षेत्र के लोगों ने सबसे पहले आसपास खड़ी अन्य गाडिय़ों को घटनास्थल से दूर खड़ा किया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी।

क्षेत्रवासियों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कार तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच में जुटी है।