29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
VIDEO: रामलला उत्सव की चहुंओर छा रही खुशियां, 22 को जगमग होंगे मंदिर
Play video

VIDEO: रामलला उत्सव की चहुंओर छा रही खुशियां, 22 को जगमग होंगे मंदिर

करौली. रामलला उत्सव को लेकर चहुंओर उत्साह छाया है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से अक्षत कलश यात्रा, शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। वहीं शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक पूजित अक्षत वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंदिरों में भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विशेष आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 17 Jan 2024, 9:57 PM IST

करौली. रामलला उत्सव को लेकर चहुंओर उत्साह छाया है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से अक्षत कलश यात्रा, शोभायात्रा निकाली जा रही हैं। वहीं शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक पूजित अक्षत वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंदिरों में भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विशेष आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

करौली जिला मुख्यालय पर होली खिड़किया स्थित सीतारामजी मंदिर में 22 जनवरी को भगवान को छप्पनभोग की प्रसादी लगाई जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर को फूल बंगला झांकी से सजाया जाएगा। वहीं रामलला के विराजमान होने के अवसर पर सीतारामजी मंदिर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी शिवकिशोर गोस्वामी व नरेश बीज वाले ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ भी किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में दीपदान होगा। इस मौके पर एलईडी भी लगाई जाएगी।
इसी क्रम में यहां के प्रसिद्ध भगवान मदनमोहनजी के मंदिर को भी 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा।

मंदिर के सहायक प्रबंधक भूपेन्द्र पाल ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर परिसर में विशेष सजावट होगी। भजन-कीर्तन होंगे और दीपदान किया जाएगा।
इसी प्रकार गोविन्ददेव जी मंदिर में भी आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर पुजारी राहुल भट्टाचार्य ने बताया कि मंदिर में विशेष सजावट करने की तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जबकि दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर में भजन-कीर्तन गुंजायमान होंगे। उसके बाद दीपदान कर रामलला उत्सव की खुशियां मनाई जाएंगी।