29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
राम आए हैं…. श्रद्धा की उठी हिलोरें, छाया रहा उल्लास, प्राण प्रतिष्ठा की खुशियों से सराबोर हुए लोग
Play video

राम आए हैं…. श्रद्धा की उठी हिलोरें, छाया रहा उल्लास, प्राण प्रतिष्ठा की खुशियों से सराबोर हुए लोग

करौली. बृज संस्कृति से ओतप्रोत करौली नगरी सोमवार को राममय नजर आई। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के गांव-कस्बे रोशनी से जगमग हो उठे। आकर्षक सजावट से बाजार दमक उठे। चहुंओर छाई खुशियों के बीच श्रीराम के जयकारे गुंजायमान होते रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 22 Jan 2024, 9:43 PM IST

करौली. बृज संस्कृति से ओतप्रोत करौली नगरी सोमवार को राममय नजर आई। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के गांव-कस्बे रोशनी से जगमग हो उठे। आकर्षक सजावट से बाजार दमक उठे। चहुंओर छाई खुशियों के बीच श्रीराम के जयकारे गुंजायमान होते रहे। दीपावली की भांति घर-आंगन, बाजार-चौराहे आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठे। रामलला उत्सव का ऐसा उल्लास छाया कि शहर के हर गली-मोहल्ला और बाजार भगवा पताकाओं और गुब्बारों से सजाए गए। जगह-जगह रंगोलियां बनाई गईं। बाजारों में भगवान राम, राम दरबार के चित्रपट विराजित कर पूजा-अर्चना की गई।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में सुबह से ही उल्लास छा गया। लोग तैयारियों में जुट गए। वस्त्र व्यापार संघ की ओर से दुकानें बंद रख आकर्षक सजावट की गई और डीजे लगाकर भजनों के मधुर स्वर गुंजते रहे। केसरिया साफे पहने दुकानदारों सहित अन्य लोगों ने रामोत्सव की खुशी में नृत्य किया। वहीं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरत किया गया। फूटाकोट पर बड़ी एलईडी लगाकर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा गया। युवाओं में गजब का उत्साह नजर आया। सदर बाजार, फूटाकोट, सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार, चौधरी पाड़ा, भूडारा बाजार, पुरानी नगरपालिका, बड़ा बाजार, होली खिड़किया सहित अन्य स्थानों पर सजावट की गई।

खूब बिके पटाखे
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर शहर में दीपोत्सव की भांति आतिशबाजी के भी खूब धूम-धड़ाके गूंजे। युवाओं-बच्चों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। दुकानों-ठेलों पर आतिशबाजी की खूब बिक्री हुई।

दीपदान से जगमग हुए घर, मंदिर और देवालय
शाम होते ही मंदिर, घर, चौराहे दीपों से जगमग हो उठे। महिलाओं ने अपने घरों, मंदिरों में दीपदान किया। बाजारों में दीपकों की खूब मांग रही। जगह-जगह दीपकों की बिक्री हुई। वहीं घरों में आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी की गई, जिसके चलते दीपोत्सव सी की खुशियां दिखी।

खूब बिके झण्डे
बाजारों को कई जगह गुब्बारों से सजाने के साथ ध्वज पताकाएं लगाई गई हैं। झण्डा विक्रेता मोनू ने बताया कि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर झण्डों की जबरदस्त मांग रही। एक साथ मांग बढऩे से झण्डे, ध्वजा आदि उपलब्ध ही नहीं हो पाए। इसी प्रकार गिर्राज गुप्ता ने बताया कि झण्डों की मांग अधिक हो गई। आपूर्ति ही नहीं हो पाई।