29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
बोर्ड परीक्षा: इस बार करौली जिले में 10वीं-12वीं में 32876 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान
Play video

बोर्ड परीक्षा: इस बार करौली जिले में 10वीं-12वीं में 32876 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

करौली . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार से यहां जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी शुरू हो गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में अलग-अलग पारियों में कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 27 Feb 2024, 12:19 PM IST

करौली . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार से यहां जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी शुरू हो गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में अलग-अलग पारियों में कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार जिले में 10वीं व 12वीं के कुल 32 हजार 876 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनके लिए जिलेभर में कुल 83 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (माध्यमिक) में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका संचालन मंगलवार से शुरू हो होगा। नियंत्रण में अलग-अलग पारियों में कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए कार्मिक नियुक्त किए हैं। नियंत्रण कक्ष प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।


51 माइक्रो ऑब्जर्वरों के अलावा राजकीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सभी केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 फरवरी से 12वीं की और 7 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में इस बार जिले में 32 हजार 876 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें माध्यमिक-प्रवेशिका के 18 हजार 393 तथा उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय कक्षा में 14483 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में कुल 83 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 56 सरकारी विद्यालय और 27 निजी विद्यालय शामिल हैं।