29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
VIDEO: अब करौली अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन
Play video

VIDEO: अब करौली अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी ऑक्सीजन

करौली. यहां मण्डरायल मार्ग स्थित सामान्य चिकित्सालय के नवीन भवन में लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण के लिए सायलो टैंक का उद्घाटन हुआ। करौली विधायक दर्शनङ्क्षसह गुर्जर ने फीता काटकर सायलो टैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीना भी मौजूद रहे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Kumar Sharma

•

Updated: 10 Mar 2024, 11:34 AM IST

करौली. यहां मण्डरायल मार्ग स्थित सामान्य चिकित्सालय के नवीन भवन में लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण के लिए सायलो टैंक का उद्घाटन हुआ। करौली विधायक दर्शनङ्क्षसह गुर्जर ने फीता काटकर सायलो टैंक का उद्घाटन किया। इस मौके पर सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीना भी मौजूद रहे।
लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से आपात स्थिति में रोगियों को अतिरिक्त मात्रा में ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही अधिक मात्रा में ड्राई ऑक्सीजन से होने वाली परेशानियों से भी बचाव हो सकेगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक दर्शन ङ्क्षसह गुर्जर ने कहा कि चिकित्सालय में लिक्विड ऑक्सीजन भंडारण होने से रोगियों को सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो। इस मौके पर विधायक ने चिकित्सालय में संसाधनों आदि के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामकेश मीणा ने बताया कि अस्पताल में पहले से दो ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध हंै। अब लिक्विड ऑक्सीजन के भंडारण के लिए 10 टन की क्षमता का सायलो टैंक शुरू हुआ है। इससे रोगियों के लिए पर्याप्त मात्रा में लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध रहेगी। कई बार रोगियों को लंबे समय तक ड्राई ऑक्सीजन देने से इंफेक्शन या परेशानियां उत्पन्न होने की आशंका रहती है। ऐसे में अब रोगियों को भी राहत मिलेगी। साथ ही आपात स्थिति में अस्पताल में अतिरिक्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। इस दौरान पीएमओ ने रोगी और उनके परिजनों के साथ ही शहरवासियों से भी अस्पताल में साफ सफाई और व्यवस्थाएं बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर भूपेन्द्रबिहारी शर्मा, उमेश सैनी, समयङ्क्षसह मीना आदि कर्मचारियों सहित अन्य मौजूद रहे।

10 लाख से आएंगी नई चद्दरें
इस अवसर पर विधायक दर्शनङ्क्षसह ने हॉस्पिटल में पलंगों पर प्रतिदिन रोगियों को बिछाने के नई चादर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उद्घाटन से पूर्व विधायक ने मातृ-शिशु के मेल-फीमेल, चाइल्ड आईसीयू वार्ड और अस्पताल के आउटडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। साथ ही भर्ती रोगियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।