26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली
अब नए चना की आवक शुरू, मंडी में रबी फसल की तीनों जिंसों की दमक
Play video

अब नए चना की आवक शुरू, मंडी में रबी फसल की तीनों जिंसों की दमक

हिण्डौनसिटी . जिले की अ श्रेणी की कैलाश नगर कृषि उपज मंडी में नई फसली सीजन की चना की नई उपज ने दस्तक दे दी है। 100 कट्टों के साथ नए चना की शुरु हुई आवक दिन व दिन बढ़ने लगी है। शनिवार को मंडी में 400 कट्टा चना की आवक हुई। रबी फसल सीजन की तीनों जिंसों की आवक से मंडी यार्ड उपज की ढेरियों से दमकने लगा है। किसानों के सभी जिंसों के लेकर आने से मंडी में कारोबार बढ़ने की उमीद है।
Google source verification

दरअसल क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई में तेजी आने से चना की कटाई शुरू हो गई है। अगेती फसल की कटाई व थ्रेसिंग होने से तीन दिन से मंडी में सरसों व गेहूं के साथ चना की आवक शुरू हो गई है। मंडी यार्ड में सरसों और गेंहू के बीच चना की ढेरियां खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। नई उपज में मोइश्चर होने से नीलामी में चना का भाव एमएसपी से काफी कम चल रहा है। कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल के महामंत्री सौरभ बसंल व व्यापारी संतोष बंडी भोला ने बताया कि शनिवार को मंडी में 400 कट्टा चना की आवक हुई।मंडी में चना के भाव 5100 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे। फसल कटाई कार्य में तेजी आने के साथ चना की आवक में सोमवार से बढ़ोतरी होगी।

चना की तुलाई 10 से, एममएसपी 5650 : राजफैड की ओर से जिले में केबीएसएस चने की एमएसपी पर खरीद करेंगी। इसके लिए चना की एमएसपी 5650 रुपए प्रति क्विंटल घोषित है। हिण्डौन केवीएसएस के सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के घोषित कार्यक्रम के तहत चना की खरीद के लिए एक अप्रेल से पंजीयन किए जाएंगे तथा 10 अप्रेल से तुलाई शुरू होगी।

9747 टन उपज का अनुुमान

कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में 6248 हैक्टेयर में चना की बुवाई की गई थी। जिले के सभी ब्लॉक में 9747 टन चना के उत्पादन का अनुमान है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीडी शर्मा ने बताया है इस वर्ष फसल पर किसी प्रकार को रोग व मौसम का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।

इनका कहना है

मंडी में चना की आवक शुरू होने से रबी फसल की तीनों जिंसें आने लगी हैं। इससे मंडी में कारोबार में इजाफा होगा। वहीं समिति की टैक्स आय बढ़ेगी।

महेंद्र, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति, हिण्डौनसिटी.