4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

महाशिवरात्रि पर कन्हैया गीत दंगल में हुआ भक्ति और लोक संस्कृति का संगम

पटोंदा. समीपवर्ती ग्राम पंचायत सनेट के मुख्य बाजार चौक में रविवार को आयोजित कन्हैया गीत दंगल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इस आयोजन में करीब आधा दर्जन गायन पार्टियों ने धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथों पर आधारित रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौक पर देर […]

Google source verification

पटोंदा. समीपवर्ती ग्राम पंचायत सनेट के मुख्य बाजार चौक में रविवार को आयोजित कन्हैया गीत दंगल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इस आयोजन में करीब आधा दर्जन गायन पार्टियों ने धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथों पर आधारित रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौक पर देर शाम तक भक्ति रस, वीर रस और श्रृंगार रस से सराबोर सुरों की गूंज सुनाई देती रही। लोक कलाकारों ने अपनी विशिष्ट शैली में भारतीय संस्कृति की झलक पेश करते हुए ऐसे लोकगीत सुनाए, जिनमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। भक्ति गीतों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर उनके उपदेशों तक का सजीव चित्रण किया गया। श्रोताओं ने तालियों की गडगड़़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। केवल धार्मिक प्रस्तुतियां ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना से जुड़े गीत भी दंगल का प्रमुख आकर्षण रहे। कलाकारों ने नशाखोरी, दहेज प्रथा और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर व्यंग्यात्मक और प्रेरक गीत प्रस्तुत कर युवाओं और महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी गीतों के माध्यम से प्रभावी ढंग से मंचित किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में कड़ी गांवड़ी, दूधलाई, कानापुरा झोपड़ी सहित आसपास के कई गांवों के लोक कलाकारों और उनके मीडियाओं ने भाग लिया। विविध रसों पर आधारित प्रस्तुतियों ने लोककला की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। दंगल व्यवस्थापक अतर ङ्क्षसह गुर्जर कादरोली ने बताया कि बाहर से आई हुई पार्टियों के लिए नाश्ता और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन में ठेकेदार अतर ङ्क्षसह, पूर्व प्रधान राधेश्याम, राजाराम, राकेश ङ्क्षसह, दातारङ्क्षसह, ब्राह्मण समाज के कैलाश शर्मा, माली समाज अध्यक्ष रमेश माली, हेमराज, भाजपा नेता इंदु देवी, हिण्डौन विधायक अनीता जाटव, करौली विधायक दर्शन ङ्क्षसह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पटोंदा, सनेट, कजानीपुर, खेड़ी चांदला, कादरोली, काचरौली फुलवाड़ा, दानालपुर, गांवड़ी मीना, ङ्क्षहगोट, नंगला मीना, इरनिया, बिनेगा, कटकड़, कालारण का पुरा, भालपुर, निवाजीपुरा और मोहचा सहित दर्जनों गांवों से आए लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।