12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

जानलेवा बने खारी नाले के खुले चैम्बर, दो जनों के मिले शव

जानलेवा बने खारी नाले के खुले चैम्बर, दो जनों के मिले शव

Google source verification

हिण्डौनसिटी. जलभराव और गंदगी की समस्या के चलते शहर के लिए नासूर बना खारी नाला अब लोगों के लिए जानलेवा होने लगा है। बुधवार को सुबह और शाम को नाले में अलग स्थानों पर दो जनों का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। एक शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वही दूसरे को नाले से बाहर निकाल जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे कचरा डालने गई एक महिला को चौबे पाड़ा की पुलिया के नीचे खारी नाले में कीचड़ में एक व्यक्ति के हाथ का पंजा नजर आया। घनी आबादी के बीच नाले में शव मिलने की खबर लगते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी गिरधर सिंह चौहान, नई मंडी थानाअधिकारी रामकिशन यादव, कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी ओमीराय, तहसीलदार शिवन्या गुप्ता व नगर परिषद के कार्मिक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सफाई कर्मियों की मदद से शव को कीचड़ बाहर निकाला।

मौके पर मौक लोगों ने शव की शिनाख्त जीतेंद्र जाटव (29) पुत्र मुरारीलाल निवासी जाटव बस्ती के रूप में की गई। पुलिस ने जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतक की मां सूकी देवी ने कोतवाली थाने में मर्ग प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार जीतेंद्र रविवार शाम 4 बजे घर से निकला था। काफी तलाशने के बाद उसका पता नहीं लगा। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पहले से पीहर गई हुई है।

बदबू आने पर चैम्बर में झांका तो दिखा शव
चौबेपाड़ा पुलिया के नीचे शव मिलने के बाद शाम को खटीक पाड़ा के पास लोगों को नाले के चैम्बर से तेज बदबू आई। लोगों ने चैम्बर में झांक कर देखा तो कीचड़-पानी में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर मय जाप्ता पहुंचे डीएसपी ने नगर परिषद सफाईकर्मियों से शव को बाहर निकलवाया। मौके पर एम्बुलेंस नहीं आने पर शव को बारिश के बीच पुलिस की जीप से चिकित्सालय पहुंचाया।
खुले पड़े हैं 100 चेम्बर
नगर परिषद सूत्रों के अनुसार खारी नाले की सफाई के लिए करौली मार्ग से लेकर खरेंटा रोड पुलिया तक करीब 108 चैम्बर बनाए गए थे। जो रखरखाव के अभाव में खुले पड़े हैं। पूर्व में भी पशुओं व बाइक सवारों के चैम्बरों में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।