18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

सरसों की फसल के बीच पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती, जब्त हरे पौधों की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रुपए

करौली. कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा हार में सरसों की फसल की आड़ में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने धौरेरा हार में कार्रवाई करते हुए दो खेतों से कुल 6 हजार 67 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। […]

Google source verification

करौली. कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा हार में सरसों की फसल की आड़ में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने धौरेरा हार में कार्रवाई करते हुए दो खेतों से कुल 6 हजार 67 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अफीम के इन हरे पौधों की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में गिरफ्तार किए आरोपी धौरेरा निवासीसिंह मीना तथा मनकेश उर्फ पिन्टू मीना है।
जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसपी के निर्देशन में वृत कैलादेवी, पुलिस थाना कैलादेवी एवं सपोटरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती पकड़ी है।
पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर के जरिए धौरेरा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती करने की सूचना पर कैलादेवी सहित अन्य थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुए मिले। खेतों में मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे तो उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर एक जने ने स्वयं को धौरेरा निवासी चौरङ्क्षसह मीना तथा दूसरे ने धौरेरा निवासी मनकेश उर्फ पिन्टू मीना बताया। पुलिस के अनुसार खेत में सरसों के बीच में लगे पौधों को पूछताछ में दोनों ने अफीम के पौधे होना बताया। दोनों से खेती करने का अनुज्ञापत्र मांगा गया तो कोई वैध अनुज्ञा पत्र नहीं मिला। एसपी ने बताया कि चौरसिंह के खेत में सरसों की फसल के बीच करीब 10 बिस्वा में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुए थे, जबकि मनकेश के खेत में भी सरसों की फसल के बीच करीब 15 बिस्वा भूमि में अफीम के हरे पौधे उगे मिले। दोनों खेतों से इन हरे पौधों को उखवाडकऱ वाहनों के जरिए कैलादेवी थाने पहुंचाया गया। साथ ही गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को भी कैलादेवी थाने लाकर स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

राजस्व अधिकारी पहुंचे मौके पर:
एसपी ने बताया कि खेतों के स्वामित्व की जानकारी के लिए नायब तहसीलदार कैलादेवी एवं हल्का पटवारी को सूचना दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे। पटवारी ने रेवन्यू रिकार्ड एवं मौका रिपोर्ट दी।

टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में कैलादेवी थानाधिकारी रामअवतार मीना, कैलादेवी थाने के सहायक उपनिरीक्षक विभिषण, हैडकांस्टेबल सतीशचन्द, कांस्टेबल शिवङ्क्षसह, ओमप्रकाश, गोविन्द, गुमानङ्क्षसह, विनोद, हनेश तथा सपोटरा थाने के कांस्टेबल मुरारी शामिल रहे।