श्रीमहावीरजी. कस्बे में चल रही 34 हैंडबॉल फैडरेशन प्रतियोगिता में गुरुवार को दो लीग मैच मुकाबलों से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। द्वितीय सत्र में पुरुष और महिला वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें सर्विसेज ने राजस्थान को, रेलवे ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
महिला वर्ग राजस्थान ने पंजाब को, हरियाणा ने रेलवे को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। राज्य हैंडबॉल संघ के सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि लीग मैचों में महिला वर्ग के पुल ए में रेलवे ने 3 मैच जीतकर छह अंकों के साथ बढ़त हासिल की। पंजाब ने 2 मैच जीत कर 4 अंक हासिल कर दूसरी पोजिशन हासिल की। यूपी ने 1 में जीत कर 2 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। दिल्ली की टीम तीनों मैच हारकर अंतिम पायदान पर पहुंची। पूल बी में राजस्थान ने 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए और पूल में प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणा ने दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वेस्ट बंगाल एक मैच जीतकर तीसरे स्थान पर रही। तेलंगाना की टीम तीनों में हारकर चौथे स्थान पर रही। लीग मैच मुकाबले में अंकों के आधार पर महिला वर्ग में पूल ए में से रेलवे और पंजाब ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया और पूल बी में हरियाणा और पुरुष वर्ग में आयोजित लीग मैच मुकाबलों में पूल ए में सर्विसेज की टीम ने 4 में जीतकर 8 अंक हासिल किए। पंजाब की टीम ने तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए व दूसरे स्थान पर रही। चंडीगढ़ की टीम ने दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल किए। बिहार की टीम 1 में जीतकर 2 अंक हासिल किए।
हरियाणा की टीम 4 मैच हार कर अंतिम पायदान पर रही। पूल बी में रेलवे ने 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए और पूल में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। राजस्थान की टीम ने दो मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पक्का किया। यूपी ने एक मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए और एमपी की टीम ने तीनों मैच हारकर अंतिम पायदान पर रही। पुरूष वर्ग में पूल ए से सर्विसेज और पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूल बी से रेलवे और राजस्थान में सेमीफाइनल में जगह पक्की की। शुक्रवार को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला रेलवे व सर्विसेज के मध्य खेला जाएगा।
महिला वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मुकाबला राजस्थान बनाम पंजाब के मध्य खेला गया। जिसमें राजस्थान ने 22 -16 हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबला रेलवे बनाम हरियाणा के मध्य खेला गया। जिसमें हरियाणा ने रेलवे को 26-23 से हराया। शुक्रवार को महिला वर्ग का अंतिम मुकाबला हरियाणा बनाम राजस्थान के मध्य खेला जाएगा। इस मौके पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ तेजराज सिंह, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, राजस्थान राज्य हैंडबाल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह व हैंडबाल संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।