15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

rajasthan free bus tour रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं की रही भीड़

rajasthan free bus tour रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं की रही भीड़

Google source verification

हिण्डौनसिटी. रक्षाबंधन पर राज्य सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने से सोमवार बस स्टैंड पर भीड़ भरा माहौल रहा। बसों में मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं को एक अदद सीट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बारिश में बसों के ब्रेक डाउन होने से यात्रियों को बसों के आने का इंतजार करना पड़ा। बसों लेटलतीफ संचालन से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा होने से पहली बस से रवानगी के लिए सुबह 5 बजे से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया। दिन चढऩे के साथ बस स्टैण्ड यात्रियों की भीड़ से अट गया। इनमें सर्वाधिक महिलाएं थीं। दोपहर में करौली, महुवा, टोडाभीम सहित निकट के शहर-कस्बों के सफर के लिए यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। ऐसे इन मार्गों के लिए बसों का टोटा हो गया। ऐसे में बसों के आने के यात्रियों में सीट पाने के लिए बसों के गेट धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। महिलाएं भीड़ में गेट पर बस में बैठने की जद्दोजहद करती रहीं और युवा खिडकियों से बसों में प्रवेश कर गए। इधर सडक़ों पर जलभराव के कारण आधा दर्जन बसें सेंसर खराब होने से ब्रेक डाउन हो गई। जिन्हें कार्यशाला में मरम्मत करवा का संचालित किया गया। रोडवेज डिपो सूत्रों के अनुसार महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने से रक्षाबंधन पर बसों में यात्री भार 110 प्रतिशत रहा।
टिकट लेकर भी खड़े रहकर की यात्रा : करौली. रक्षाबंधन पर्व के चलते महिलाओं को रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। ऐसे में रोडवेज में महिला यात्रियों की अधिकता के चलते बसों में यात्री भार बढ़ गया। कई पुरुष ऐसे भी रहे जिन्होंने टिकट लेकर भी खड़े रहकर गंतव्य की यात्रा की। वहीं महिलाओं ने सावन माह के पांचवे सोमवार को बारिश होने से मनभावन हुए मौसम के बीच बस में