25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

युवा संसद: युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय राजनीति और लोकतंत्र पर विचार रखने का मंच

करौली. मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राजकीय महाविद्यालय करौली के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन होगा।युवा संसद को लेकर मंगलवार को कॉलेज में पत्रकारवार्ता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रफीक अहमद, जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी […]

Google source verification

करौली. मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राजकीय महाविद्यालय करौली के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी को राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन होगा।
युवा संसद को लेकर मंगलवार को कॉलेज में पत्रकारवार्ता में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रफीक अहमद, जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी और जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. रामलखन मीना ने जानकारी दी कि युवा संसद केवल भाषण प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के संवर्धन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत – 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। यह मंच युवाओं को न केवल राष्ट्रीय नीतियों और ऐतिहासिक घटनाओं के संदर्भ में चिंतन का अवसर देगा, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगा। युवा संसद के माध्यम से छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को वर्तमान संदर्भों से जोड़ते हुए अपने दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।
युवा संसद में करौली जिले के युवा भाग ले सकेंगे। अब तक 74 युवाओं ने इसके लिए पंजीयन कराया है।
जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए किया जा रहा है। इस युवा संसद में वे प्रतिभागी भाग ले सकेंगे जिन्होंने माय भारत पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण किया है। प्रतिभागियों को निर्धारित विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक पर ङ्क्षहदी या अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नागरिक सहभागिता, नीति-निर्माण की समझ तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।