14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज
कासगंज हिंसाः गंजडुंडवारा के धार्मिक स्थल में लगी आग, गेट जला
Play video

कासगंज हिंसाः गंजडुंडवारा के धार्मिक स्थल में लगी आग, गेट जला

अराजकतत्वों ने एक बार फिर फिजा खराब करने का प्रयास किया, स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव बना हुआ है।

Google source verification

कासगंज। कासगंज हिंसा के 11वें दिन भी अराजक तत्व नहीं मान रहे हैं। गंजडुंडवारा कस्बे के एक धार्मिकस्थल में आग लगा दी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे, तब तक धार्मिक स्थल का गेट जल चुका था। आग पर काबू पा लिया गया। एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। दहशत के माहौल हो गया। बाजार बंद हो गया। जिलाधिकारी और एससी पीयूष श्रीवास्तव ने शांति बनाए रखने की अपील की। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बना हुआ है।


26 जनवरी को हुई थी हिंसा
बता दें कि 26 जनवरी को कासगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। बड्डूनगर में मुस्लिम तिरंगा फहरा रहे थे। इसी दौरान रास्ता देने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि मारपीट हो गई। बाद में दूसरे स्थान पर पथराव और फायरिंग की घटना में एक गोली चंदन गुप्ता को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। तभी से कासगंज में तनाव बना हुआ है।