2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
प्रदेश के इस शहर में आधार कार्ड लोगों के लिए कैसे बन गया फजीहत, देखें वीडियो
Play video

प्रदेश के इस शहर में आधार कार्ड लोगों के लिए कैसे बन गया फजीहत, देखें वीडियो

- हर काम में अनिवार्य किया गया आधार कार्ड अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इसकी मुख्य वजह है जो भी आधार कार्ड बने हैं अधिकांश कार्डों में नाम, जन्मतिथि, पता सहित अंग्रेजी स्पेलिंग में त्रुटी के कारण लोग परेशान हैं। - इन्कम टैक्स रिटर्न फाइल से लेकर स्कूलों में बच्चों का प्रवेश, बैंकिंग प्रणाली, हितग्राही मूलक योजनाओं सहित अन्य कार्यों में आधार कार्ड लगाने के दौरान त्रुटि पाए जाने पर कार्रवाई रिजेक्ट हो जा रही है। - सोमवार को रेलवे से सेवानिवृत्ति एनकेजे नयागांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से पहुंचे 77 वर्षीय श्याम सुंदर तिवारी ने नगर निगम के अध्यक्ष संतोष शुक्ला से समस्या बताई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 24 Jul 2019, 11:54 AM IST

कटनी. हर काम में अनिवार्य किया गया आधार कार्ड अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इसकी मुख्य वजह है जो भी आधार कार्ड बने हैं अधिकांश कार्डों में नाम, जन्मतिथि, पता सहित अंग्रेजी स्पेलिंग में त्रुटी के कारण लोग परेशान हैं। इन्कम टैक्स रिटर्न फाइल से लेकर स्कूलों में बच्चों का प्रवेश, बैंकिंग प्रणाली, हितग्राही मूलक योजनाओं सहित अन्य कार्यों में आधार कार्ड लगाने के दौरान त्रुटि पाए जाने पर कार्रवाई रिजेक्ट हो जा रही है। सोमवार को रेलवे से सेवानिवृत्ति एनकेजे नयागांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से पहुंचे 77 वर्षीय श्याम सुंदर तिवारी ने नगर निगम के अध्यक्ष संतोष शुक्ला से समस्या बताई। उन्होंने बताया कि सुंदर की स्पेलिंग में इ के स्थान पर ए कर दिया गया है, जिससे उनका आइटीआर रिजेक्ट हो गया है। आधार सुधार के लिए सिंडीकेट और बैंक ऑफ बड़ौदा गए, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद अब नगर निगम पहुंचे हैं। भीषण गर्मी में वे इस उम्र में परेशान हैं। निगम अध्यक्ष ने समस्या का तत्काल समाधान तो करा दिया, लेकिन यह हाल सिर्फ श्याम सुंदर के साथ नहीं बल्कि हजारों लोगों के साथ हैं, जो भीषण गर्मी में कतार में लगकर धक्का खा रहे हैं। नगर निगम सहित जिला अस्पताल, जनपद कटनी, कलेक्ट्रेट, पोस्ट ऑफिस में लोग परेशान हैं।

 

फुटपाथ को व्यवस्थित करने यहां बनेगा लाखों रुपये से वेंडर मार्केट, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

 

इन्होंने भी बताई समस्या
किशन कुमार कोरी निवासी कुम्हार मोहल्ला ने बताया कि उनका नाम किशनलाल कर दिया है, जिसके चलते परेशानी हो रही है। इसी प्रकार रानी गुप्ता ने बताया कि उनकी जन्म तिथि ही गलत लिख दी गई थी। फूलवती निषाद निवासी गायत्री नगर ने बताया कि पहले से आधार बन गया था, प्रिंट नहीं मिला था अब फिर से नया बनवाना पड़ा। नगर निगम में चल रहे अपडेशन में अव्यवस्था के कारण लोग खासे परेशान हैं। सीढिय़ों के नीचे भीषण गर्मी में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, एक पंखे तक की व्यवस्था नहीं है।

 

इस शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास में सामने आई बड़ी लापरवाही, इस नोटिस से उजागर हुआ मामला

 

इनका कहना है
पुराने आधार कार्डों में भारी त्रुटि हुई है। उसी में सुधार कार्य चल रहा है। अब तय किए गए दस्तावेजों से मिलान करने के बाद भी जानकारी अपडेट की जा रही है। शहर के पांच स्थानों पर अपडेशन चल रहा है।
सौरभ नामदेव, इ-गवर्नेंस प्रभारी।