कटनी. हर 5 से 10 मिनट में आ रहा होश…, मम्मी मुझे बचा लो, मम्मी मुझे किस जुर्म की सजा मिली है, मम्मी इतनी जलन हो रही है कि सहा नहीं जा रहा, मम्मी मुझे क्या हो गया, मम्मी बहुत तड़प रहीं हूं, मम्मी कौन है वह दरिंदा, मां मदद करो, मां कुछ भी करके जलन ठीक करा दो, इस करुण रुदन के बाद एकदम से फिर बेहोश हो जा रही महिला…। यह दर्दनाक वाक्या अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी में एक्सप्रेस में हुए एसिड अटैक के बाद महिला के साथ का है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसआरपी सुनील कुमार जैन, एएसआरपी प्रतिमा पटेल कटनी पहुंची और जायजा लिया। जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 11266 अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर एक बजकर 30 मिनट में साउथ स्टेशन पहुंची। उतरने वाले यात्री उतर रहे थे और चढऩे वाले चढ़ रहे थे। जैसे ही ट्रेन के जबलपुर की ओर जाने की बारी आई तभी 1 बजकर 37 मिनट में चेन पुलिंग हो गई और डी-01 कोच में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। यात्रियों में आग की तरह खबर फैली की एसिड अटैक हो गया है। सभी यात्री मदद के लिए टूट पड़े। एक अज्ञात बदमाश कपड़े में लपेटकर बॉटल में लेकर आया एसिड एक डी-1 के बर्थ क्रमांक 42 में लेटी रूमा पति नीलकंठ (31) निवासी भिलाई सेक्टर-2 के चेहरे व शरीर पर फेंका। एसिड पड़ते ही महिला तड़प उठी और आग केशर यादव पति राजेंद्र निवासी ब्रम्हपारा रोड अंबिकापुर भी झुलस गईं और भड़क गई। एसिड की बूंदें रूमा के 5 वर्षीय बेटे भौमि पर भी पड़ीं। एसिड की बूंदें रूमा के 5 वर्षीय बेटे भौमि सहित 43,44 नंबर बर्थ के यात्रियों को भी पड़ीं।
ये यात्री भी हुए एसिड का अटैक का शिकार
एसिड अट्रैक में रूमा, उसकी मां और बेटा सहित चार अन्य यात्री शिकार हुए। इसमें बिजुरी से जबलपुर जा रहीं कौशिल्य भट्टाचार्य, ममता तिवारी, एसके दुबे, आसमा बेगम निवासी जबलपुर सहित एक अन्य महिला झुलसी है। जैसे ही एसिड अटैक से रूमा, मां पर आग भड़की तो यात्रियों ने तत्परता दिखाई, आग को काबू में पाया। टीसी स्टॉफ को सूचना दी। मौके पर साउथ स्टेशन मास्टर बलवंत बजेठा, कटनी स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे, जीआरपी टीइआइ डीपी चड़ार, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, मुड़वारा आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यात्री की जुबानी, एसिट अटैक की कहानी…
बिजुरी से कटनी की यात्रा कर रहे चश्मदीद अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक पीले कलर का टीशर्ट पहने युवक उल्टे साइड से चढ़ा और एकदम से पलक झपकते सीट पर लेटी महिला पर एसिड फेक दिया। बॉटल नीचे फेका और कूदकर भाग गया। जैसे ही एसिड पड़ा तो आग लग गई। किसी को भी मौका नहीं मिला। लोग महिला, बच्चे और यात्रियों को बचाने दौड़े। महिला उसकी मां, बैग और अन्य पर आग लगी थी तो लोग उसे बुझाने में लग गए। कई यात्री दहशत में आ गए। कोई बड़ी घटना न हो इस ओर लोगों का का ध्यान रहा।
मां ने बया किया आंखों देखा दर्द
मां केशर यादव ने बताया कि जबलपुर-अंबिकापुर से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कटनी साउथ में ट्रेन रुकी वैसे ही एक महिला और यात्री उतरे तो सीट खाली हो गई और रूमा सीट पर लेट गई। मां सामने की सीट में बैठ गई। उलटे साइड से पीले टीशर्ट में युवक चढ़ा और एकदम से एसिड अटैक कर दिया। जैसे ही एसिड डाला तो लगा चाय गिर गई, लेकिन देखा कि वह तो जलने लगी तो सभी लोग एकत्रित हो गए और बचाने का प्रयास करने लगे। इसमें बेटी गंभीर रूप से झुलस गई, वे खुद इस हादसे में काफी जल गई हैं। और चार-पांच अन्य यात्री जल गए हैं। केशर यादव ने बताया कि लगभग दो घंटे पहले से दो स्टेशन पहले युवक टे्रन में दिखा। वह बार-बार देख रहा, हमने उसे नजर अंदाज किया।
खास-खास:
– मां ने अंबिकापुर निवासी श्यामनारायण गुप्ता पर जारी किया है संदेह, बेटी से करता था एकतरफा प्यार, उसकी थाने में दर्ज कराई थी शिकायत।
– केशर यादव बेटी, नाती के साथ बलदेवबाग जबलपुर में भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने हुए थे रवाना।
– जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में केशर यादव को एक घंटे तक नहीं मिला बेड, काफी देर बाद जमीन में बेड डालकर चढ़ाया ग्लूकोज।
– आरोपी ट्रेन में चढ़कर दे गया वारदात को अंजाम, जीआरपी व आरपीएफ के हाथ रहे खाली, यात्रियों की सुरक्षा में बड़ी चूक।
इनका कहना है
अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के डी-01 कोच में एक महिला पर एसिड अटैक हुआ है। इसमें सात लोग जले हैं। दो गंभीर घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कर घर वालों को सूचना दी गई है। शेष को जबलपुर में अटेंड कराया गया है। परिवार वालों ने एक युवक पर संदेह जारी किया है, जिसकी तलाश जारी है।
डीपी चड़ार, टीआइ जीआरपी।