कटनी. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। यह विचार शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता तथा प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज अटल जी के स्वप्न को साकार करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार कार्य कर रही है। भाजपा का मूल मंत्र जन सेवा है। जनता के लिए पूर्व पीएम अटल की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आज जिस रूप में साकार है उससे देश का कोना-कोना लाभांवित है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, महामंत्री चेतन हिंदूजा, उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, भावना सिंह, सीमा जैन सोगानी, शिल्पी सोनी, अभिषेक ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी जानिए
– सांसद वीडी शर्मा घनी बस्ती बंशस्वरूप वार्ड पहुंचे और लोगों से मुलाकात की, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
– भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– कटनी आगमन पर सांसद शर्मा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो ने स्वागत किया, जिलाध्यक्ष नवाब खान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
– प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण बताया। कहा कि भाजयुमो पार्टी की रीढ़ है।
– मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देगी।