11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
वीडियो : फड़ुआ का बेट मारकर की भाई की हत्या
Play video

वीडियो : फड़ुआ का बेट मारकर की भाई की हत्या

बरही थाना क्षेत्र के छिंदिया टोला की घटना
Google source verification

कटनी। बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया टोला में शनिवार की रात भाई ने रंजिश के चलते भाई पर फडुआ का बेट व हथोड़ा मारकर हत्या कर दी है। घटना से गांव में सनसनी का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार शीतला पिता भरिया गोटिया (45) के साथ में भाई भोला गोटिया उसकी पत्नी रोशनी गोटिया, करण व एक अन्य साथी ने मिलकर के मारपीट की है। भोला के द्वारा फडुआ के बेट से गंभीर रूप से प्रहार कर दिया गया है, जिसमें शीतला की मौके पर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।