कटनी. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें 6 जनपद अध्यक्ष, 124 जनपद सदस्य व 14 जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण प्रक्रिया एडीएम जयेंद्र विजयवत, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव पुष्प सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में कराई गई। कटनी जनपद अध्यक्ष की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग, बहोरीबंद अनूसूचित जाति महिला, ढीमरखेड़ की अनुसूचित जनजाति मुक्त, विजयराघवगढ़ अनुसूचित जनजाति महिला, बड़वारा अनारक्षित महिला व रीठी अनारक्षित मुक्त रखी गई है। जनपद सदस्य में अनुसूचित जाति के लिए 13, अनुसचित जनजाति के लिए 35, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 व अनारक्षित वर्ग के लिए 44 सीटें आरक्षित की गई हैं। खास बात यह है कि पंचायत की तरह ही जनपद व जिला पंचायत में महिलाओं का दबदबा रहेगा। ब्लॉक वार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही जनप्रतिनिधि व पार्टी से जुड़े लोगों में किसी में खुशी तो किसी के चेहरे पर मायूसी झलक रही थी। सभागार के बाहर कई घंटे तक गुफ्तगू चलती रही।
जिला पंचायत सदस्य में रहेगा महिलाओं का दबदबा
जिला पंचायत में इस बार फिर महिलाओं का दबदबा रहेगा। जिपं के 14 वार्डों के लिए हुई आरक्षण प्रक्रिया में वार्ड क्रमांक 1 अनारिक्षत महिला, 2 अजा महिला, 3 पिछड़ा मुक्त, 4 पिछड़ा मुक्त, 5 अजजा मुक्त, 6 अजजा महिला, 7 पिछड़ा महिला, 8 अनारक्षित मुक्त, 9 अजा मुक्त, 10 अनारक्षित महिला, 11 अजजा मुक्त, 12 अजजा महिला, 13 पिछड़ा महिला, 14 अनारक्षित मुक्त रखा गया है।
यह है जनपदों के आरक्षण की स्थिति
ब्लॉक अजा अजजा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
कटनी 02 05 05 07
रीठी 02 04 04 05
बड़वारा 02 07 05 07
विगढ़ 02 06 06 08
बहोरीबंद 03 05 06 10
ढीमरखेड़ा 02 08 06 07
———————————————-
योग- 13 35 32 44
————————————————
यह है कटनी व रीठी का आरक्षण
कटनी जनपद क्षेत्र के वार्ड 1 पिछड़ा महिला, वार्ड 2 पिछड़ मुक्त, 3 अनारक्षित मुक्त, 4 अनारक्षित मुक्त, 5 अनारक्षित मुक्त, 6 नंबर अजजा महिला, 7 अजजा महिला, 8 नंबर पिछड़ा महिला, 9 अनारक्षित महिला, 10 अनारक्षित महिला, 11 अजजा महिला, 12 अजा महिला, 13 पिछड़ा मुक्त, 14 अजजा मुक्त, 15 पिछड़ा महिला, 16 अजजा मुक्त, 17 अनारक्षित महिला, 18 अनारक्षित मुक्त, 19 अजा मुक्त रखी गई है। इसी तरह रीठी जनपद क्षेत्र से वार्ड 1 अनारक्षित महिला, 2 अनारक्षित मुक्त, 3 अनारक्षित महिला, 4 अजा महिला, 5 पिछड़ा मुक्त, 6 अजजा महिला, 7 अजजा मुक्त, 8 अजा मुक्त, 9 अनारक्षित महिला, 10 पिछड़ा महिला, 11 पिछड़ा महिला, 12 अजजा मुहिला, 13 अनारक्षित मुक्त, 14 पिछड़ा मुक्त, 15 अजजा मुक्त
बड़वारा और ढीमरखेड़ा का आरक्षण
बड़वारा जनपद क्षेत्र वार्ड 1 में अजजा महिला, 2 अनारक्षित महिला, 3 अनारक्षित मुक्त, 4 अजजा महिला, 5 अजा महिला, 6 पिछड़ा महिला, 7 पिछड़ा महिला, 8 पिछड़ा महिला, 9 अजजा मुक्त, 10 अनारक्षित मुक्त, 11 पिछड़ा मुक्त, 12 अजजा महिला, 13 अनारक्षित महिला, 14 अजजा महिला, 15 पिछड़ा मुक्त, 16 अनारक्षित मुक्त, 17 अनारक्षित महिला, 18 अनारक्षित महिला, 19 अजा मुक्त, 20 अजजा मुक्त, 21 अजजा मुक्त। ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र से 1 पिछड़ा महिला, 2 अनारक्षित मुक्त, 3 पिछड़ा मुक्त, 4 अजजा महिला, 5 अजजा मुक्त, 6 अजा महिला, 7 अनारक्षित महिला, 8 अजजा मुक्त, 9 अनारक्षित मुक्त, 10 अजा मुक्त, 11 अनारक्षित मुक्त, 12 अजजा महिला, 13 अनारक्षित महिला, 14 अजजा मुक्त, 15 अजजा मुक्त, 16 अजजा महिला, 17 अनारक्षित महिला, 18 पिछड़ा मुक्त, 19 अनारक्षित महिला, 20 पिछड़ा मुक्त, 21 अजजा महिला, 22 पिछड़ा महिला, 23 पिछड़ा महिला आरक्षित हुई है।
चार गांव में बाघ की दहशत, आबादी के समीप पहुंचने से सहम जाते हैं ग्रामीण, देखें वीडियो
विगढ़ और बहोरीबंद
विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र से वार्ड 1 अनारक्षित मुक्त, 2 अनारक्षित महिला, 3 अनारक्षित महिला, 4 पिछड़ा मुक्त, 5 अजजा मुक्त, 6 अजजा महिला, 7 अजजा महिला, 8 अजा मुक्त, 9 अजा महिला, 10 अनारक्षित मुक्त, 11 पिछड़ा महिला, 12 अनारक्षित मुक्त, 13 पिछड़ामुक्त, 14 पिछड़ा मुक्त, 15 अनारक्षित महिला, 16 अजजा महिला, 17 अजजा मुक्त, 18 अनारक्षित मुक्त, 19 पिछड़ा महिला, 20 अनारक्षित महिला, 21 अजजा मुक्त, 22 पिछड़ा महिला। बहोरीबंद जनद पक्षेत्र 1 अजजा मुक्त, 2 अजजा मुक्त, 3 अनारक्षित महिला, 4 अजा महिला, 5 अजजा महिला, 6 अजा महिला, 7 पिछड़ा महिला, 8 पिछड़ा मुक्त, 9 अनारक्षित महिला, 10 पिछड़ा मुक्त, 11 पिछड़ामुक्त, 12 अनारिक्षत महिला, 13 पिछड़ा महिला, 14 अनारिक्षत मुक्त, 15 अनारिक्षत मुक्त, 16 अनारक्षित मुक्त, 17 अनारक्षित मुक्त, 18 अनारक्षित महिला, 19 अनारक्षित मुक्त, 20 अजजा महिला, 21 अजजा महिला, 22 अनारक्षित मुक्त, 23 अजा मुक्त, 24 पिछड़ा महिला आरक्षित हुई है।