28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
चोरी के गहने खरीदने वाला महाराष्ट्र का सराफा व्यवसायी गिरफ्तार, 5 लाख 50 हजार रुपए के गहने जब्त
Play video

चोरी के गहने खरीदने वाला महाराष्ट्र का सराफा व्यवसायी गिरफ्तार, 5 लाख 50 हजार रुपए के गहने जब्त

रामनगर पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले महाराष्ट्र के सराफा व्यवसायी पर कार्रवाई की है। व्यवसायी को गिरफ्तार कर उससे 5 लाख 50 हजार रुपए के गहने जब्त किए है।
Google source verification

रामनगर में रहने वाले 19 जुलाई को स्वप्निल पिता रमेश तिवारी के सुने मकान में चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत स्वप्निल ने रामनगर चौकी में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी भुरे खां पिता नूर खां निवासी इंदिरा कालोनी बैतुल और गोकुल पिता रामधार निवासी भीलपुरा सिवनी मालवा को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से 4 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चैन एवं एक बाइक जब्त की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था शेष चोरी के आभूषण रहुफ पिता समद निवासी समरसपुरा जिला अमरावती को बेचना बताया था।

इसके बाद से रहुफ की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी रामनगर नंदराम वासुरे को आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने के निर्देश दिये थे। इसी मामले में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारेणकर ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने बताया कि समरसपुरा से आरोपी रहुफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 सोने का हार, 2 सोने के कडे, 2 सोने की कान के लटकन, 1 सोने का पेंडल, 2 चांदी के पायजेप और 3 चांदी के सिक्के जब्त किए गए। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।