10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

अनोखा प्रदर्शन… गैस सिलेंडर को पहनाई माला, रोड पर लकड़ी के चूल्हे पर बनाई चाय, राहगीरों को पिलाई

-कांग्रेस ने घरेलू गैस के महंगे होने पर केवलराम चौराहा पर किया प्रदर्शन -केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, कहा- लोगों की रसोई का बजट बिगड़ा

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 10, 2026

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस और कमर्शियल गैस के दामों में की वृद्धि को लेर सोमवार को कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। शाम 5.30 बजे केवलराम चौराहा पर कांग्रेस ने घरेलू गैस की टंकी को रखकर माला चढ़ाई और उसकी पूजा की। साथ ही ईंट क चूल्हा बनाकर लकड़ी जलाकर चाय बनाई और राहगीरों को पिलाई। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस प्रतिभा रघुवंशी ने किया। प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कमजोर विदेश नीति का खमियाजा आम जनता को भुगतान पड़ रहा है। रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता और विशेष रूप से गृहिणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

महंगाई कम होने की बजाए बढ़ रही
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने कहा कि देश की आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और केंद्र सरकार महंगाई कम करने के बजाय बढ़ाती जा रही है। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही मिटाने पर तुली हुई है। इस मौके पर कामिनी मंडलोई, रूपा कास्डे, आशी सिलावट, ओंकार पटेल, चैनसिंह वर्मा, दीपक मुल्लू राठौर, आलोक सिंह रावत, सुरेश गुरबानी, उदय कुमार सोनी, मनोज मंडलोई, भुवनेश जोशी, वामनराव जाधव, दिलीप कैथवास, असलम गौरी, बाबा हासिम, यशवंत सिलावट सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक भी मौजूद रहे।

आम आदमी को चूल्हे पर बनाना पड़ेगा खाना
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से उज्ज्वला गैस सिलेंडर की पूजा की और चूल्हे पर चाय बनाकर यह संदेश दिया कि यदि गैस सिलेंडर के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आम लोगों को फिर से पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की समस्याओं को समझते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए।