22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
ओंकारेश्वर में फिर हादसा… नदी में डूबने से युवक की मौत, बेटे की सलामती के लिए शिवलिंग पकड़कर बैठी रही मां
Play video

ओंकारेश्वर में फिर हादसा… नदी में डूबने से युवक की मौत, बेटे की सलामती के लिए शिवलिंग पकड़कर बैठी रही मां

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नीमच से आए परिवार के चिराग की डूबने से मौत हो गई। बेटे की जान बचने की उमीद में मां घाट पर बने शिवलिंग को पकड़ कर बैठी रही। जब बेटे का शव मिला तो चीख-पुकार मच गई। हादसे से एक बार फिर घाट पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। जबकि पांच दिन पहले ही यहां दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। सवाल उठ रहे हैं कि लगातार घटना के बाद भी सुरक्षा इंतजाम दूरुस्त क्यों नही किए जा रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Deepak sapkal

•

Updated: 22 Jul 2025, 12:00 PM IST

भगवान ओंकार के दर्शन करने नीमच से एक परिवार सोमवार सुबह ओंकारेश्वर आया था। दोपहर में करीब 11.30 बजे परिवार के लोग गौमुख घाट पर स्नान कर रहे थे। परिवार के साथ ही पंकज पिता कैलाश और विशाल सिंह पिता मदनलाल निवासी चितौडगढ़ नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों के मदद की आवाज सुन परिवार के होश उड़ गए। उनकी मदद की पुकार पर कुछ ही देर एसडीआरएफ की टीम ने आकर रेस्क्यू शुरू किया। दो से अधिक गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने विशाल को बचाकर बाहर ले आए। इधर पंकज पानी के अंदर समा गया। गोताखोरों ने कुछ देर बाद पंकज को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई।

शिवलिंग पकड़कर बिलखती रही महिलाएं

पंकज के डूबने के बाद से परिवार की तीन महिलाएं वहीं घाट पर शिवलिंग पकड़कर रोती रही। पंकज की सही सलामती के लिए प्रार्थना करती रही। जब कुछ देर बाद पंकज का शव बाहर निकाला गया तो परिवार की महिलाओं की चित पुकार मंच गई। वहीं घाट पर परिवार के लोग रोते रहे।

इससे पहले हादसे में दो भाइयों की मौत

इस घटना से पहले 16 जुलाई को ओंकारेश्वर के संगम घाट पर दो भाई विक्की पिता राजकुमार शेजवार और लक्की शेजवार निवासी इंदौर की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ स्नान व दर्शन करने आए थे। घटना के तीसरे दिन एक भाई का शव 5 किमी दूर तो दूसरे का 25 किमी दूर मिला था।

– गौमुख घाट की घटना हैं। एक युवक की डूबने से मौत हो गई, वहीं उसके साथी युवक को बचा लिया गया है। घाटों पर एसडीआरएफ के जवान और पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। अलाउंस भी बार-बार करवा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। – मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक।