2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बिगड़ा मौसम… तेज हवा-आंधी के साथ बारिश, कई जगह ओलावृष्टि

-आकाशीय बिजली भी चमकी, आज मौसम रहेगा साफ-पकने को तैयार गेहूं-चना की फसल को होगा नुकसान पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार शाम को जिल में मौसम बिगड़ा। पूरे जिले में तेज हवा-आंधी के साथ बारिश भी हुई और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान गडगड़़ाहट के साथ आकाशीय बिजली भी खूब चमकी। मौसम विभाग […]

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jan 28, 2026

-आकाशीय बिजली भी चमकी, आज मौसम रहेगा साफ
-पकने को तैयार गेहूं-चना की फसल को होगा नुकसान

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार शाम को जिल में मौसम बिगड़ा। पूरे जिले में तेज हवा-आंधी के साथ बारिश भी हुई और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इस दौरान गडगड़़ाहट के साथ आकाशीय बिजली भी खूब चमकी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रह सकता है, इसके बाद गुरुवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। तेज हवा-आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं-चना की फसल को भी नुकसान हुआ है।

सर्दियों के सीजन में अब तक मावठे की बारिश नहीं हुई थी। जिले में अंतिम बार 30 अक्टूबर को बारिश दर्ज की गई थी। सीजन के अंत में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। मंगलवार शाम से आसमान पर बादल छाने लगे थे। खंडवा ब्लॉक के कालमुखी, पुनासा तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ चने के बराबर ओले भी गिरे। शहर में भी रात 9 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब 15 मिनट चला। जिले के पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, खालवा, हरसूद, धनगांव, मांधाता में बारिश के समाचार है। तेज हवा आंधी के चलते फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है।

कल फिर दिख सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर
जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत में चल रही पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के चलते मप्र में भी बारिश हो रही है। मंगलवार को जिले के सभी ब्लॉकों में बारिश हुई है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। बुधवार बारिश की संभावना बहुत कम है। गुरुवार-शुक्रवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियां तेज होती दिख रही है। जिसके कारण बारिश भी हो सकती है।

तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
पश्चिमी विक्षोभ के चलते छाए बादलों से तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। तीन दिन में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री बढ़ा है। वहीं, रात के तापमान में सोमवार के मुकाले दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री रहा। डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते बुधवार को कमी आ सकती है। हालांकि बहुत ज्यादा सर्दी पडऩे की अब संभावना बिलकुल कम है।