25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार भाई-बहन घायल
Play video

कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार भाई-बहन घायल

स्कूल से अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रहे बच्चों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

Google source verification

ग्राम पिपलौद खास में दोपहर करीब 3.30 बजे की है। गौरव जयंकर अपनी तीन छोटी बहने वैष्णवी, आयुषी और कृतिका को अपनी बाइक पर बैठाकर घर ला रहा था। इस बीच रास्ते में उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी।

घायल बच्चों की मां आशा कार्यकर्ता सारिका जयंकर ने बताया कि पिपलौद खास में ही एक निजी स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। बेटा गौरव आइटीआइ कर रहा है। बड़ी बेटी वैष्णवी छटवीं कक्षा, आयुषी चौथी में और छोटी बेटी कृतिका दूसरी में है।