6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

कांग्रेस : पटवारी ने कहा, भाजपा के सांसद-विधायक लूटने में लगे हैं, जनता को बचाने कांग्रेस अपनी ड्यूटी निभाएं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। इस दौरान पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 25 साल से भ्रष्टाचार का कैंसर फैला हुआ है। इसे ठीक करने के लिए भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चले हटाएं। इसके लिए जनता को स्वयं ऑपरेशन करना होगा। इसका

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 06, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। इस दौरान पटवारी ने कहा कि प्रदेश में 25 साल से भ्रष्टाचार का कैंसर फैला हुआ है। इसे ठीक करने के लिए भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चले हटाएं। इसके लिए जनता को स्वयं ऑपरेशन करना होगा।

कैंसर ने नफरत, घृणा फैलाकर जड़े जमा लिया

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का कैंसर फैला दिया है। जिस कैंसर ने नफरत, घृणा फैलाकर 25 साल से जड़े जमा लिया है। हिंदू-मुसमान करके। इसे हटाने एक रास्ता है जो हमें भगवान श्री राम ने बताया है। प्रेम, मोहब्बत, भाई चारा और हिंदू-मुश्किल, सिख-ईसाई हम सब भाई-भाई। इस नारे के साथ लेकर हमें आगे बढ़ना है।

मध्य प्रदेश में अमीरों की सरकार चल रही

अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो रेलवे की भूमि पर जिनके घर तोड़े गए हैं उन्हें वापस उसी जगह स्थापित करेंगे। यह बात पटवारी ने खंडवा में रेलवे की भूमि से हटाए गए लोगों के समर्थन में कही है।

किसानों के आंखों में मिर्ची झोंक रही सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विज्ञापन पुत्र मोहन यादव किसान कल्याण बढ़ा रहे हैं। गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है। मोहन सरकार किसानों के आंखों में मिर्ची झोककर व्यापारियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। ढाई करोड़ बारदाना का पैसा जमा किया। दस करोड़ बारदाना चाहिए। ये किसानों के साथ षणयंत्र है। इसके विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में 9 अप्रेल को कलेक्टरों का घेराव करेगी।

सांसद-विधायक सब लूट में लगे

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा कि, भाजपा के छोटे से छोटे नेता और सांसद, विधायक सब लूटने में लगे हैं। आप की और हमारी ड्यूटी है। भ्रष्टाचार के कैंसर से आम जन को बचाना है तो कांग्रेस अपनी ड्यूटी को निभाएं।

पटवारी बोले, पार्टी में अब मैं को जगह नहीं

पटवारी ने कहा कि पार्टी का मोहल्ला संगठन को मजबूत करें। प्राचीन नारे को हिंदू-मुश्किल, सिख-ईसाई हम सब भाई-भाई के साथ कार्य करने की जरूरत है। मोहब्बत करने की ताकत है उसे बल दें। जो परिवार राहुल गांधी, खड़गे जी के हाथों को मजबूत करेगी। जो लोग ग्रुपिंग करके मैं हूं , मेरा धर्म को उन्हें सत्ता आने पर देखा जाएगा। पार्टी में अब मैं के लिए जगह नहीं है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने जमकर स्वागत किया। केवल राम तिराहे पर रोड शो भी समर्थकों ने फूल बरसाए।