6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा समापन, सीएम डॉ. यादव ने उठाया कलश, चले पैदल, किया भगवान शिव का जलाभिषेक
Play video

दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा समापन, सीएम डॉ. यादव ने उठाया कलश, चले पैदल, किया भगवान शिव का जलाभिषेक

-दादा गुरु की चौथी निराहार नर्मदा परिक्रमा पूर्ण, गोमुख घाट पर हुआ कार्यक्रम -मुख्यमंत्री के साथ ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक एवं पूजन किया
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Mar 11, 2026

मां नर्मदा संरक्षण को लेकर दादा गुरु (भैयाजी सरकार) द्वारा निराहार रहकर निरंतर नर्मदा परिक्रमा भक्तों के साथ की जा रही है। उनकी चौथी नर्मदा परिक्रमा की समाप्ति पर मंगलवार को गोमुख घाट पर जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दादा गुरु की नर्मदा यात्रा के समापन पर मंगलवार दोपहर 1.45 बजे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचे। वें हेलीपेड से सीधे गजाजनन आश्रम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव दादा गुरु और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ गजानन आश्रम से ममलेश्वर ममलमेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। ममलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया। साथ ही भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दादा गुरु ने निराहार रहते हुए अद्भुत परिक्रमा की है।

सनातन धर्म प्रकृति पर आधारित
इस अवसर पर दादा गुरु ने कहा कि हमारा सत्य सनातन धर्म प्रकृति पर आधारित है। आज सारी दुनिया में जहां मिटाने की बात हो रही है। आपदाओं का शिकार हो रही है, वहीं भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमें संक्रमण मुक्त जीवन जीने की कला सिखाती है। नर्मदा की परिक्रमा हमें प्रकृति की शक्तियों का एहसास कराती है। वास्तविक जीवन में प्रकृति की शक्ति और उसकी प्रेरणा का समायोजन मां नर्मदा की भक्ति और परिक्रमा से ही मिलता है।