12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
नजूल की दो करोड़ की भूमि में खेल…विस्थापित कारोबारियों को अफसरों ने दे दी दो गुना से ज्यादा भूमि
Play video

नजूल की दो करोड़ की भूमि में खेल…विस्थापित कारोबारियों को अफसरों ने दे दी दो गुना से ज्यादा भूमि

शहर में नजूल की दो करोड़ की भूमि पर खेल किए जाने का मामला सामने आया है। माता चौक पर नजूल भूमि पर पट्टा के विस्थापित पांच कारोबारियों को दो-दो गुना से अधिक भूमि आवंटित कर दी गई है। माझी समाज ने विरोध किया तो उसे भी 1800 भूमि आवंटन कर शांत करा दिया गया।
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 12, 2026

शहर में नजूल की दो करोड़ की भूमि पर खेल किए जाने का मामला सामने आया है। माता चौक पर नजूल भूमि पर पट्टा के विस्थापित पांच कारोबारियों को दो-दो गुना से अधिक भूमि आवंटित कर दी गई है। माझी समाज ने विरोध किया तो उसे भी 1800 भूमि आवंटन कर शांत करा दिया गया।

अधिकारी बोले, कलेक्टर गाइड लाइन में अंतर

स्टेशन रोड पर नजूल की भूमि के पांच कारोबारियों को विस्थापन के नाम पर दो गुना भूमि आवंटन किए जाने का मामला सामने आया है। माझी समाज के विरोध के बाद मामले का खुलासा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट का तर्क है कि दोनों जगहों के भूमि में कलेक्टर गाइड लाइन में पांच गुना का अंतर है। स्टेशन रोड पर गाइड लाइन 1.10 लाख रुपए और भंडारिया रोड पर 22 हजार रुपए है।

किराना कारोबारी को सबसे अधिक भूमि अलाट

स्टेशन रोड पर नजूल की भूमि पर पांच कारोबारियों पट्टा दिया गया था। तीन पुलिया के निर्माण को लेकर प्रभावित कारोबारियों को माता चौक ( भंडारिया रोड पर ) पर विस्थापित करने नजूल भूमि का आवंटन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार सुरेश कुमार चावला पिता नारायण दास चावल ( विशाल किराना ) को 19 बाय 34 फीट भूमि आवंटित की है। जबकि स्टेशन रोड पर 15 बाय दस फीट की दुकान भूमि है। मनीष कुमार पिंजानी ( महादेव ऑटोपार्ट ) को 12 बाय 34 अलाट है। जेठा सेठ ( मेडिकल स्टोर ) को 10 बाय 34 फीट अलाट की है। कुंदनदास गोपाल दास ( किराना दुकान ) 10 बाय 34 फीट भूमि अलाट की गई है। भूमि के पिछले हिस्से में दस फीट की गली है। उस गली को भी अलाट कर दिया गया है।

1800 वर्ग फीट फीट भूमि पर मान गया माझी समाज

सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर माझी समाज मान गया। माझी समाज को मंदिर की छोर में जमीन अलाट करने का आश्वासन दिया है। पूर्व में माझी समाज को 1800 वर्ग मीटर यानी 60 बाय 30 भूमि आवंटन प्रस्तावित है। इस बार 6 फीट भूमि अतिरिक्त अलाट करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर माझी समाज के नगर अध्यक्ष अश्वनी चौहान, पार्षद पति कन्हैयालाल, सदाशिव भवरिया पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व पार्षद बलराम वर्मा, राजू नागनपुरे, अजय वर्मा, रवि वर्मा, राहुल चौहान आदि रहे।

ऐसे चला ड्रामा

सुबह 11 बजे माझी समाज ने बंद कराया काम

दोपहर 12 बजे माझी समाज ने लगाया टेंट ।

सिटी मजिस्ट्रेट व व्यापारी मौके पर पहुंचे।

सिटी मजिस्ट्रेट बोले, प्रशासन और कानून को मजाक बना लिया।

मजिस्ट्रेट ने कहा, कैसे लगाया टेंट, आवंटन पेपर दिखाओ

माझी समाज ने कहा, समाज के नाम भूमि अलाट है।

माझी समाज ने दिखाए शासन के दस्तावेज ।

सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक के बाद मामला शांत हुआ।

सिटी मजिस्ट्रेट बोले… गाइड लाइन में अंतर

भूमि अधिक आवंटित नहीं की गई है। दोनों जगहों के कलेक्टर गाइड लाइन में अंतर है। स्टेशन रोड पर कलेक्टर गाइड लाइन 1.10 लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर है। और शिफ्ट वाली जगह पर 22000 रुपए है। गाइड लाइन में अंतर को देखते हुए प्रक्रिया पूरी की गई है।