16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

500 साल से भी ज्यादा पुराने राम मंदिर में लगी आग, सब कुछ हुआ खाक

Ram temple: खंडवा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भामगढ़ के अनूठे और प्राचीन श्री राम मंदिर में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मंदिर का सारा सामान ही जलकर खाक हो गया।

Google source verification

खंडवा

image

Akash Dewani

Dec 28, 2024

Ram temple: खंडवा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भामगढ़ के अनूठे और प्राचीन श्री राम मंदिर में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मंदिर का सारा सामान ही जलकर खाक हो गया। यह बड़ा ही अनूठा मंदिर है। यहां राम लखन और सीता की एक-एक नहीं बल्कि दो दो मूर्तियां विराजित हैं। विशेषता यह है कि राम और लखन की मूंछों वाली मूर्तियां विराजित हैं और माना जाता है कि संभवत: यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां दो मूर्तियां और मूंछों वाले भगवान विराजित हैं। मंदिर 500 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।