11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

एक साथ जली चार चिताएं, हर आंख में आंसू, पूरे गांव में मातम, नहीं जला एक भी चूल्हा

-इंदौर बस हादसे में मृत पति-पत्नी, दो बेटों का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 20, 2025

इंदौर में बुधवार को हुए बस हादसे में मृत पति-पत्नी और दो बेटों का अंतिम संस्कार खंडवा स्थित पैतृक गांव गोल सैलानी में गुरुवार रात कावेरी नदी बैक वॉटर किनारे हुआ। एक साथ चार चिताएं जली तो हर आंख में आंसू तैर गए। बुधवार रात हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, मातम छा गया। पूरे गांव में चूल्हा भी नहीं जला।

घटना इंदौर में बुधवा रात की है। यहां बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने बाइक से गांव जा रहे महेंद्र सोलंकी (45), उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी (40), बेटे जिगर सोलंकी (16) और तेजस सोलंकी (12) को टक्कर मार दी। घटना में महेंद्र, उनकी पत्नी और बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटे बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा। गुरुवार शाम को चारों के शव खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव गोल सैलानी लाए गए। शव पहुंचते ही गांव में रूंदन, चित्कार मच गया। रात में ही चारों का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट कावेरी नदी के किनारे किया गया।