24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
घर वापसी… संभाजी नगर की नाजिया शाह ने वंशिका बनकर रावेर के अक्षय के साथ अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे
Play video

घर वापसी… संभाजी नगर की नाजिया शाह ने वंशिका बनकर रावेर के अक्षय के साथ अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे

-महादेवगढ़ मंदिर में सनातन वैदिक पद्धति से हुआ विवाह
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 26, 2026

महाराष्ट्र संभाजी नगर जिले की नाजिया शाह ने वंशिका बन महादेवगढ़ मंदिर में रावेर जिले के अक्षय से पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर वैदिक पद्धति से विवाह किया। वंशिका ने अक्षय के गले में वरमाला डाली एवं सिंदूर धारण किया। साथ ही मंदिर से भेंट की गई रामचरित्र मानस को पढऩे के संकल्प के साथ विवाह किया।

नाजिया ने बताया वह बचपन से ही सनातन धर्म से प्रेरित थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ही अक्षय से प्रेम हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से ही महादेव गढ़ की जानकारी मिली। जिसके बाद संकल्प लिया कि भोलेनाथ की शरण में खंडवा जाकर महादेवगढ़ मंदिर पर ही विवाह करूंगी। बुधवार को महादेवगढ़ आकर चैत्र नवरात्र की सप्तमी के दिन उनकी यह मनोकामना पूरी हुई। महादेवगढ़ परिवार के संरक्षक अशोक पालीवाल, अतुल अग्रवाल, मोहन पालीवाल, विनोद दहेलिया, संकेत जोशी, कुश पालीवाल, अनिमेष पालीवाल, शोभित सोनी, सिद्धेश सोनी, प्रतीक भट्ट, विशाल माने, शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे, मोना पवार द्वारा नव विवाहित जोड़े को मंगलमय शुभकामनाएं दी।