25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
महानगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में वारदात, यात्रियों ने एक युवक पीटा
Play video

महानगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में वारदात, यात्रियों ने एक युवक पीटा

महानगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए यात्रियों ने आरोपी युवक के दोनों हाथ बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। खंडवा स्टेशन पर आरोपी युवक को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। यात्रियाें ने आक्रोश जताते हुए रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

Google source verification

मुंबई से बनारस जा रही महानगरी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-6 की घटना हैं। भुसावल एक स्टेशन पर पहले एसी कोच में युवक घुस आया था। यात्रियों का कहना है कि लोगों के बेग चुराने का प्रयास कर रहा था। इस बीच उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। दोनों हाथ बांधकर उसे खड़े रखा।

इस बीच रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। जैसे ही ट्रेन सुबह 9.30 बजे खंडवा स्टेशन पर ट्रेन रूकी, पुलिसकर्मी कोच में घुस गए। बंधकर बनाकर रखे युवक को पकड़कर बाहर ले आए। उसे जीआरपी थाने में ले गया। जहां खंडवा के रहने वाले जफर अंसारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया।

पत्नी बाथरूम से लौटी तो बेग गायब

खंडवा निवासी जफर अंसारी ने बताया कि पत्नी के साथ मुंबई गए थे। भुसावल स्टेशन के पास पत्नी बाथरूम करने गई। वापस आकर देखा तो बेग नहीं था। बेग तलाश रहे थे तभी एक युवक को कुछ यात्रियों ने पकड़ रखा था। पता चला कि उसने यात्रियों के बेग चोरी कर अपने दो साथियों को दे दिए। लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी का पर्स जिसमें मोबाइल, दो हजार रुपए, आधार कार्ड था सभी सामान चोरी हो गया।

दो साथी बेग लेकर भाग गए

आरोपी युवक के दो साथी बेग लेकर भाग गए। यात्री अंकुश शुक्ला ने बताया कि वह बनारस जा रहे हैं, एसी कोच में चोरी हुई है। मोबाइल, गहने और अन्य सामान चोरी हो गया। एक युवक पकड़ में आया है। उसे खंडवा स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया।

सुरक्षा पर उठाए सवाल

यात्रियों का कहना है कि एसी कोच में बिना टिकट प्रवेश नही देते। ऐसे में आरोपी और उसके दो साथी कैसे अंदर घुस आए। पकड़ाए गए युवक के पास कोई टिकिट नहीं था। लोगों ने आरपीएफ पर निशाना साधा है उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही या यह कहें मिली भगत से घटना हुई है।

– एसआइ मकसुद खान ने बताया कि आरोपी युवक ने अपना नाम अभिजीत पिता लक्ष्मीकांत मिश्रा निवासी सुल्तानपुर यूपी बताया है। उससे एक हजार रुपए जब्त किए हैं। आरोपी पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी युवक का कहना है कि मुंबई में उसके दादा के पास गया था। उनसे मिलकर वापस घर जा रहा था। युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।