26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट… अहमदपुर खैगांव ने डीसीसी को 49 रन से दी मात
Play video

इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट… अहमदपुर खैगांव ने डीसीसी को 49 रन से दी मात

-बाबा 11 ने भी सिंगाजी पर दर्ज की 5 विकेट से जीत

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Nov 16, 2025

जिला क्रिकेट संगठन खंडवा के तत्वावधान में जिमखाना क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर शनिवार से ए ग्रेड इंटर क्लब टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर दो मैच खेले गए। पहले मैच में अहमदपुर खैगांव ने डीसीसी को 49 रन से मात दी। वहीं, दूसरे मैच में बाबा 11 ने सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। रविवार को पहला मैच एसडीसी-ए और सुपर किंग एवं दूसरा मैच खंडवा कोल्ट्स और आरसीसी के बीच खेला जाएगा।

शनिवार को पहले मैच में अहमदपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। शुभम ने 48 रन एवं दानिश ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं डीसीसी की ओर से धीरज शर्मा एवं टोनी ने एक विकेट लिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी डीसीसी की पूरी टीम 66 रनों पर ऑल आउट हो गई। गणेश ने 19 रन बनाए। अहमदपुर की ओर से मुकेश, सचिन एवं दानिश ने दो-दो विकेट लिए। अहमदपुर ने 49 रनों से मैच जीत लिया।

बाबा इलेवन ने सिंगाजी को हराया
दूसरे मैच में सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 18 ओवर में 76 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। सिंगाजी के मनोज ने 14 एवं देवेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया। बाबा 11 की ओर से संजय अहीर ने चार विकेट एवं प्रतीक निकम ने दो विकेट लिए। जवाब में बाबा 11 ने 13 ओवरों में 5 विकेट खोकर 79 रन बनाते हुए यह मैच जीत लिया। बाबा 11 की ओर से नितिन झोंपे ने 25 रन एवं प्रति निकम ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं सिंगाजी की ओर से मनोज पवार ने दो विकेट लिए। मैच के अतिथि जिला क्रिकेट संगठन के सचिव सदानंद यादव, कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं सह सचिव राकेश पाल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैच के अंपायर प्रशांत मालाकार एवं रिंकू रैकवार और स्कोर आर्यन शाह रहे।