27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
रेलवे की जमीन पर बने 20 मकानों पर चली जेसीबी
Play video

रेलवे की जमीन पर बने 20 मकानों पर चली जेसीबी

रेलवे माल गोदाम रोड पर सियाराम चौक के पास रेलवे की जमीन पर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई। रेलवे ने जेसीबी मशीन से 20 मकानों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई पर क्षेत्र के लोगोें ने आक्रोश जताया। महिलाओं ने आरपीएफ पुलिसकर्मी से कहा कि क्या अपना घर बचाने के लिए बोलना गुनाह है। महिलाओं की प्रतिक्रिया उस समय सामने आई जब आरपीएफ पुलिसकर्मी ने विरोध करने पर महिलाओं के नाम पूछकर रजिस्टर में लिखे।
Google source verification

रेलवे द्वारा सियाराम चौक के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को हटाया जा रहा है। रेलवे कॉलोनी के पास के मकान तोड़ने के एक माह बाद अधिकारियों ने बड़ा कब्रिस्तान रोड का रुख किया। बुधवार सुबह से ही आरपीएफ के साथ रेलवे के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए थे। यह देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि हम लोग बरसों से यहां रह रहे है। हमें बेघर नहीं किया जाए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यह रेलवे की जमीन हैं इसे खाली करो।

नाम लिखने पर आक्रोशित हुई महिलाएं

महिलाओं का विरोध देख एक पुलिसकर्मी सभी से उनके नाम पूछकर रजिस्टर में लिखने लगा। जिससे महिलाओं और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा लेकिन विरोध बेअसर साबित हुआ। शाम पांच बजे तक जेसीबी मशीन से 20 मकानों को तोड़ दिया गया। बताया जाता है कि गुरुवार को भी करीब 10 मकानों को जेसीबी से तोड़ा जाएगा।