27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
नर्मदा में डूबा खरगोन का सॉफ्टवेयर इंजीनियर
Play video

नर्मदा में डूबा खरगोन का सॉफ्टवेयर इंजीनियर

दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान करने आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ हादसा हुआ है। युवक नहाते समय तेज बहाव में बह गया। पानी का बहाव तेज होने व मटमेला पानी होने से शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। इधर परिवार सदमे में है, युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
Google source verification

रविवार दोपहर करीब एक बजे की घटना की है। रामकृष्ण पिता शांतिलाल कानपुरिया (26) निवासी ग्राम भुलगांव जिला खरगोन अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान के लिए ओंकारेश्वर आया था। नागर घाट रोड पुराना नगर परिषद कार्यालय के सामने के घाट पर चारों दोस्त चट्टान पर बैठकर नहा रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से रामकृष्ण नदी में गिर गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने मदद के लिए नाविकों को पुकरा। इस बीच वह डूब गया था।

नाविकों के साथ दोस्तों ने सर्चिंग की लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई थी। एसडीआरएफ टीम के उदय सोलंकी, सेवक परिहार ,नगर परिषद गोताखोर तुकाराम केवट नाविक संघ के जयराम भंवरिया आकाश वर्मा तलाशने में लगे रहे। इनका कहना है कि बारिश के चलते पानी मटमैला और तेज बहाव होने से युवक का कहीं पता नहीं चल सका। लंगर डालकर सर्चिंग की है। इस घटना को लेकर मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदिया ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

इकलौता भाई था रामकृष्ण

परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई रामकृष्ण था। इंदौर में प्राइवेट कंपनी में 30 लाख रुपए सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रूप में कार्यरत था। फिलहाल वह वर्क होम पर था। अगले साल वर्ष 2026 जनवरी में उसकी शादी होना है। रामकृष्ण के डूबने की खबर पुलिस ने परिवार को दे दी थी। जिसके चलते परिजन भी दोपहर में ही ओंकारेश्वर पहुंच गए थे। पुरा परिवार उसके सही सलामत मिलने के लिए प्रार्थना कर रहा है।