10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बड़ा हादसा टला: अचानक क्रेक हुई पटरी, रेलवेकर्मी ने लाल झंडी दिखाकर रोकी ट्रेन

इटारसी-खंडवा रेलवे ट्रेक पर एक बड़ा हादसा टल गया। बरूड़ व छनेरा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी बीच में से क्रेक हो गई थी। गश्त कर रहे रेलवे कर्मचारी ने जब यह देखा तो उसने तुरंत हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेक पर आ रही ट्रेन को रोक दिया। करीब 45 मिनट पटरी को ठीक करने में लग गए।

Google source verification

घटना भोपाल रेलवे डिविजन के क्षेत्र में 15 अगस्त की सुबह हुई है। सुबह करीब 8.15 बजे ट्रेन क्रमांक 04159 ट्रेन के समय की है। इटारसी से खंडवा की ओर ट्रेन आ रही थी। इस बीच बरूड़ व छनेरा रेलवे स्टेशन के बीच सुबह गश्त कर रहे रेलवे कर्मचारी को पटरी में क्रेक नजर आया। पटरी बीच में से क्रेक हो गई थी। यह देख उसने लाल झंडी दिखाते हुए ड्राइवर को सिग्नल दिया था। जिसे देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे कर्मी ने स्टेशन मास्टर व इंजीनियरिंग स्टाफ को सूचना दी। रेलवे अधिकारी व कर्मचारी ताबड़तोड मौके पर पहुंचे और पटरी को ठीक करने में लग गए।

30 की स्पीड से ट्रेन को निकाला

पटरी के क्रेक हिस्से को काटकर अलग किया गया। जिसके बाद उसकी जगह नया टुकड़ा लगाया गया। इस कार्य में करीब 45 मिनट लग गए। ट्रेक पूरी तरह से ठीक होने पर ट्रेनों को गति 30 कर निकाला गया। इस दौरान इटारसी से खंडवा रूट की करीब तीन ट्रेनें भी प्रभावित हुई है। बताया जाता है इस तरह पटरी क्रेक होने को रेलवे की भाषा में रेल फ्रैक्चर कहा जाता है। रेल अधिकारियों का कहना है यह एक सामान्य घटना हैं। ठंड के समय पटरी सिकुड़ने पर भी इसी तरह की घटना हो जाता हैं। तापमान की वजह से यह क्रेक आया होगा।