25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

अब चोरी हुई तो बीट प्रभारी होगा निलंबित – एएसपी तारणेकर

नवकार नगर की एक ही गली में लगातार हो रही चोरी से रहवासी दहशत में है। उन्होंने एएसपी को ज्ञापन देकर घटनाओं पर रोक लगाते हुए चोरों को पकड़ने की मांग की है। इधर एएसपी ने भी घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए थाना प्रभारी को कहा है कि चोरी हुई तो बीट प्रभारी निलंबित होगा।

Google source verification

नवकार नगर के रहवासी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने एएसपी महेंद्र तारेणकर को ज्ञापन दिया। रहवासी विजय राठौर ने बताया कि 21 फरवरी की रात उसके घर मकान का ताला तोड़कर चड्डी बनियान गिरोह ने 6 लाख के गहने और रुपए चोरी किए है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नजर आए हैं। इस घटना को दो दिन हो गए लेकिन अभी तक पुलिस एक भी सुराग जुटा नहीं पाई है। उनकी गली में यह पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी चोरी की घटनाएं हुई है लेकिन चोर नहीं पकड़े गए। लोगों में लगातार घटनाओं से दहशत है। एएसपी तारणेकर ने कालोनी के लोगों को आश्वासन दिया की क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पानी की टंकी के पास डायल 112 का पाइंट तय कर दिया है। इसके साथ ही चोरी को शीघ्र ही ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने पदमनगर थाना प्रभारी जगदीश जमरा को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए।