21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

जन सुनवाई… अवैध शराब से परेशान ग्रामीण महिलाएं, बोलीं -घर में रोज हो रहे विवाद, शराब बिक्री पर लगाए रोक

जल संकट से त्रस्त कॉलोनीवासी, भटका रहे अधिकारी, कॉलोनाइजर -स्मार्ट सिटी के रहवासियों ने की नर्मदा जल 2.0 से जोडऩे की मांग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 11, 2026

अवैध शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। गांव के छोटन, कोटवार बनवानी, अरुण लखन द्वारा अवैध शराब, गांजा का कारोबार किया जा रहा है। शराब पीकर घर के पुरुष महिलाओं पर अत्याचार रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में आई ग्राम बडग़ांव पिपलौद से आई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

निगम को कर दी कॉलोनी हैंडओवर
साहब हमारी कॉलोनी में जल संकट व्याप्त है, 150 परिवार पानी को लेकर तरस रहे हैं। जब हम अधिकारियों के पास जाते है तो वह कॉलोनाइजर के पास भेजता है। कॉलोनाइजर कहता है कि कॉलोनी निगम को हैंडओवर कर दी, डेवलपर के पास जाओ। आप बताए हम क्या करें? ये गुहार मंगलवार को जनसुनवाई में स्मार्ट सिटी वार्ड नंबर 33 के रहवासियों ने एडीएम से लगाई।

कॉलोनी के अवैध कनेक्शन किए वैध
मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम जिला पंचायत सभागृह में हुआ। स्मार्ट सिटी के रहवासी आरसी राठौर, उमेश पांचाल, संजय परदेशी आदि ने बताया कि पिछले दिनों हमारी कॉलोनी में शिविर लगाकर नल कनेक्शन वैध किए गए, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। स्मार्ट सिटी के रहवासियों ने मांग की कि उन्हें नर्मदा जल की अमृत 2.0 योजना के तहत बन रही नई टंकी से पाइप लाइन जोडकऱ पानी दिया जाए।

खंडवा के अधिकारी ने देवास में बनाया केस
वहीं, हरदा से आए विजय बोहरा ने आवेदन देकर बताया कि जिला खनिज अधिकारी ने पिछले दिनों कलमफाटा के पास पेट्रोल पंप पर खड़े डंपर का अवैध रेत परिवहन में केस बनाकर जब्त किया गया। उक्त स्थान देवास जिले में आता है, जबकि वाहन पुनासा थाने में खड़ा करा दिया गया है। आवेदक ने अपना वाहन छोडऩे की मांग की।

शराब के कारण बिगड़ रहा गांव का माहौल
ग्राम बडग़ांव की महिलाओं का कहना था कि गांव में अवैध शराब की बिक्री जोर से चल रही है। महिलाओं ने अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की। वहीं, ग्राम चिचगोहन से आए निर्मल चौहान ने बताया कि उनके गांव में गुर्जर समाज मांगलिक भवन के सामने शराब का ठेका है। मुख्य मार्ग होने से यहां से स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं भी निकलती है। शराबियों द्वारा मारपीट, छेड़छाड़ की जाती है। चौहान ने गांव से ठेका हटाने की मांग की।