2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

देखें, ट्रैफिक सिपाही को देख कैसे छिपा लिए चाकू

गाड़ी नंबर से पकड़े गए आरोपी, मानसिंग मिल तिराहा का मामला, सूचना पर पहुंचा पुलिस बल, बड़ी वारदात होने से टली

Google source verification

खंडवा. युवकों के दो गुटों में विवाद चल रहा था। मामला बिगड़ने ही वला था तभी यातायात का एक सिपाही वहां पहुंच गया। उसने युवकों के हाथ में चाकू देखा तो वीडियो बनाते हुए उन्हें जाने को कहा। फिर भी झगड़ा करने वाले नहीं मान रहे थे। जब सिपाही उनकी तरफ बढ़ा तो चाकू छिपाते हुए युवक वहां से भागे। इस दौरान सिपाही ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फिर सिपाही ने जो गाड़ी का नंबर दिया उसके आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। गनीमत रही एक बड़ी वारदात होने से टल गई।
तौल कांटा के पास ड्यूटी
पता चला है कि यातायात थाना से आरक्षक भरत सिंह जादौन की ड्यूटी तौल कांटा के पास लगाई गई थी। सुबह साढ़े 10 बजे का समय था जब भरत बेरीकेड लगाने के ही तौल कांटा से मानसिंग मिल तिराहा की ओर गया। वहां पहुंचने पर देखा कि करीब 10 की संख्या में युवक आपस में विवाद कर रहे हैं और इनमें दो के हाथ मे चाकू भी हैं।
बाइक से आए थे दो गुट
आरक्षक ने समझदारी से काम लेते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और फिर वीडियो बनाते हुए युवकों को वहां से हटने को कहा। चाकू लिए युवक वारदात के फिराक में थे। जब नहीं हटे तो आरक्षक उनकी ओर बढ़ा। इस दौरान चाकू छिपाते हुए आरोपी एमपी 12 एमडब्ल्यू 4738 नंबर की बाइक से जाने लगे। इसी एक बाइक का नंबर आरक्ष देख पाया था। गाड़ी नंबर के बारे में उसने कंट्रोल रूम को बताया।
नंबर से सामने आए नाम
पता चला है कि गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस भवानी माता रोड की गुलमोहर कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद इमरान के घर पहुंची। वहां पता चला कि आरोपियों में जाकिर नाम का भी एक लड़का था। इनकी तलाश करते हुए पुलिस ने राउंडअप किया और फिर पूछताछ शुरू कर दी। इनमें एक गुट से 6 युवक और दूसरे गुट से 4 युवक बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
सूचना पर कोतवाली थाना से भारी पुलिस बल लैंड मार्क मौल के पास पहुंच गया। आरक्षक ने जो वीडियो बनाया उसके आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। एक पुलिस टीम ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज निकाले। यह बात सामने आई है कि पुराने विवाद में बदला लेने की नीयत से युवक वहां पहुंचे थे।
वर्जन…
कुछ लोगों को चिन्हित किया है। इनका पता लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
– ईश्वर सिंह चौहान, टीआइ, थाना मोघट