10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बेटे पर 30 हजार रुपए चोरी का आरोप लगाया, ट्रेन के आगे धक्का देकर मार दिया

सिहाड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से सुमित पिता किशनलाल धुर्वे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास माता पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे। रामेश्वर चौकी पुलिस ने शव को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

Google source verification

यहां मरच्यूरी रूम के बाहर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पिता का कहना है कि मेरे बेटे सुमित पर पड़ोसी में रहने वाले अजय, सचिन, अजेश ने 30 हजार रुपए चोरी का आरोप लगाया था। मैंने उनसे कहा कि सुमित से पूछता हुं। सुमित ने कहा कि उसने रुपए नहीं चुराए हैं यह तीनों झूठ बोल रहे हैँ।

इसके बाद मामला यही खत्म हो गया था। कुछ देर बाद सुमित सिहाड़ा रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी उसके साथ अजय, सचिन और अजेश ने चले गया। तीनों ने चलती ट्रेन के आगे सुमित को धक्का देकर मार डाला। रामेश्वर चौकी पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।