31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

Video- इस शहर में आते है पांच लाख मेहमान, दो लाख मेजबान करते सेवा

गुरु पूर्णिमा पर्व ...-एकादशी पर 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे धाम, एक हजार निशान अर्पित-दादाजी धाम में उमड़ेगी भीड़, सेवा करने वाले एक दिन पहले करेंगे दर्शन-तीन दिन तक शहर में चलेगा भंडारों का दौर, निशान लाने का सिलसिला भी जारी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 11, 2022

खंडवा.
गुरु पूर्णिमा पर्व श्री दादाजी धाम और शहर में सेवा और भक्ति के पर्व के रूप में मनाया जाता है। तीन दिवसीय पर्व पर हर आने वाला भक्त शहर का मेहमान होता है, और शहरवासी मेजबान। इस बार पांच लाख भक्तों के लिए 2 लाख से ज्यादा मेजबान सेवा में तत्पर रहेंगे। कोई भंडारे के माध्यम से तो कोई जल सेवा, कोई नि:शुल्क वाहन के माध्यम से आने वाले भक्तों की सेवा में लगा रहेगा। रविवार से ही श्री दादाजी धाम में भक्तों की भीड़ लगने लगी है। रविवार देवशयनी एकादशी पर 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने दादाजी के दर्शन किए। वहीं, पिछले तीन दिनों में एक हजार से ज्यादा निशान भी दादाजी धाम में अर्पित किए जा चुके हैं।
बच्चों को बांटेंगे शिक्षण सामग्री
सेवा के इस महोत्सव में एनवी फार्मा और इएच चिकित्सा मित्र ग्रुप द्वारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री बांटी जाएगी। गु्रप के नितिन लाड़ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हर साल ये आयोजन होता है। कोरोना के दो साल आयोजन नहीं कर पाए थे। इस साल पर्व पर आने वाले बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, पानी बॉटल, टिफिन का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
मयूर विहार से 4 बजे निकलेंगे निशान
खंडवा। श्रीमद्भागवत कथा मयूर विहार द्वारा 11 जुलाई को शाम 4 बजे श्री दादाजी मंदिर में निशान अर्पित करने जाएंगे। सतनामसिंह होरा ने बताया निशान की परंपरा 11 वर्षों से सतत जारी है।
12 ज्योतिर्लिंग के साथ निकालेंगे निशान
दादाजी मित्र मंडल द्वारा सोमवार शाम 4 बजे सराफा से निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महाराष्ट्र के ढोल-ताशे सहित 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी के दर्शन भी होंगे। रास्ते भर पुष्पवर्षा भी होगी।
फैक्ट फाइल…
05 लाख भक्त आएंगे पर्व पर
10 हजार भक्तों ने किए रविवार को दर्शन
03 दिन मनाया जाएगा धाम में पर्व
01 हजार से ज्यादा निशान हुए दादाजी को अर्पित
02 लाख शहरवासी करेंगे भक्तों की सेवा