24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

साप्ताहिक समीक्षा… सीएम हेल्पलाइन शिकायत का समय पर निराकरण करें, अन्यथा कार्रवाई

-टीएल बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा के बाद जताई नाराजगी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 24, 2026

सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज अपने अपने विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें। समय सीमा में निराकरण न करने के कारण सीएम हेल्पलाइन की रेटिंग में जिन अधिकारियों की ग्रेड खराब होगी, उनके विरुद्ध वेतन काटने एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी। यह बात सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्प लाइन शिकायतों की समीक्षा कर नाराजगी जताते हुए कही।

बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री तथा समग्र व ई-केवायसी लिंकिंग सम्बंधी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणजनों को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता मिलती रहे। कलेक्टर ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित करें। बैठक में बताया गया कि कुल 502 पेयजल योजनाओं में से 406 योजनाएं हस्तांतरित हो चुकी हैं, 96 योजनाओं का हस्तांतरण होना शेष है। इसके अलावा &9 पेयजल योजनाएं अभी प्रगतिरत हैं।

कलेक्टर ने 2 बैंक सखियों को दिए लैपटॉप
समीक्षा बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों की 2 महिला बैंक सखियों मनीषा पटेल और सुनीता ओसवाल को लैपटॉप प्रदान किए। आजीविका मिशन के जिला समन्वयक आनन्द शर्मा ने बताया कि आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों की कुल 26 महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से बैंक सखी संबंधी प्रशिक्षण दिलाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर केआर बड़ोले, एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।