25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
Play video

अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Leopard dies: खरगोन जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र के बलगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक तेंदुए की मौत हो गई। इन्दौर कसरावद मार्ग पर बलगांव के पास बुधवार की रात तेंदुए का शव मिलने पर हडकंप मच गया।

Google source verification

खरगोन

image

Akash Dewani

Dec 05, 2024

Leopard dies: खरगोन जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र के बलगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक तेंदुए की मौत हो गई। इन्दौर कसरावद मार्ग पर बलगांव के पास बुधवार की रात तेंदुए का शव मिलने पर हडकंप मच गया।

मृतक मादा तेंदुए की उम्र करीब 7 माह बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर कसरावद वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए के शव को बरामद कर कसरावद वन परिक्षेत्र के ऑफिस लेकर पहुंची।

बताया जा रहा है की इन्दौर कसरावद सडक मार्ग पर सडक पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से तेंदुए की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। गुरूवार की सुबह अधिकारीयो की मौजूदगी में मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जायेगा। वन विभाग ने जाॅच शुरू कर दी है। गौरतलब है की पिछले दिनो काकड़दा पुलिस चौकी क्षेत्र के गणपति घाट पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक तेंदुए की मौत हो गई थी।वन परिक्षेत्र कसरावद रेंजर सचिन साहिदे का कहना है की तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर से हुई है। करीब 5 से 7 महिने का मादा तेंदुए है।