MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के करही में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची, जो किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, उस पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। डर के मारे बच्ची भागने लगी, लेकिन हमले के दौरान वह नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।