18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन

वीडियो स्टोरी : अनियंत्रित होकर पलटी बस, मचा कोहराम

-चाचरिया से खरगोन आ रही बस धुलकोट के नजदीक खो बैठी नियंत्रण, राहगीरों की मदद से निकाला

Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Mar 11, 2023

खरगोन.
सड़कों पर दौड़ते अंधाधंूध वाहन लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। ऐसी ही एक अनियंत्रित यात्री बस धुलकोट के पास पलट गई। उक्त बस चायरिया से खरगोन लौट रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। जब तक बस में बैठे यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकले लोगों की जान हलक में अटकी रही।
भगवानपुरा ब्लॉक के ग्राम धुलकोट में एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस लहराते हुए सड़क से उतरकर खाई में जाकर पलटी। इससे करीब 7 यात्री घायल हुए। घायलों को राहगीरों की मदद से बस से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से भगवानपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया। जानकारी अनुसार यात्रा बस (एमपी 10 पी 0701) चाचरिया से खरगोन की ओर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। इसी के चलते धूलकोट और काबरी के बीच कुंडिया नाले के समीप चालक नियंत्रण खो बैठी और गड्डे में जा गिरी। गनिमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं है।

यह हुए घायल
घायलों में रविन्द्र शांतिलाल (11) ग्राम जुलवानिया, विजय अस्तर (11) खुरमाबाद, पूजा बसीर (14) केलपानी, सुनीता चमरिया (15) केलपानी, अकनिया गरदाश (45) खरगोन, शांतिलाल गुटिया (50) जुलवानिया, प्रमिला दिलीप (26) जुलवानिया शामिल है। डॉ. धीरज बामनिया, डॉ. प्रवीण चौहान ने घायलों का उपचार किया गया।

अक्सर हो रहे हादसे
उल्लेखनीय है कि जिले में यात्री वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है। अक्सर रुट पर दौड़ते वाहन अंधाधंूध गति से चलते हैं। जल्दी स्टैंड तक पहुंचने की होड़ में कई बार हादसे होते हैं। लेकिन इस ओर देखने वाला कोई नहीं है।