1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
रानीगंज में कोयला चुराने के दौरान धंसी चाल, 3 शव बरामद
Play video

रानीगंज में कोयला चुराने के दौरान धंसी चाल, 3 शव बरामद

कई लोगों के जमीन में दबने की आशंका, घटना की जांच शुरूमृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 13 Oct 2023, 12:41 AM IST

रानीगंज. कोयला चुराने के दौरान चाल धंसने से कई लोगों के जमीन में दब जाने की आशंका से अफरा-तफरी मच गई। रानीगंज थाना अंतर्गत कुनुस्तोडिया एरिया के तहत नारायण कुड़ी ओसीपी में कोयला खदान हादसे में अब तक 3 शव बरामद हुए। कई लोगों के जमीन में दबने की आशंका के बीच अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार ईसीएल ने वहां हाईटेक हाई वॉल प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। उस क्षेत्र में लंबे समय से कोयला चोरों का बोलबाला रहा है। घटना के दिन भी स्थानीय कोयला चोर कोयला काटने के लिए घुसे।
विधायक अग्निमित्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
उधर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा समर्थकों के साथ उन्होंने इस हादसे को लेकर विरोध जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। विधायक ने बताया कि मंत्री की तरह यहां की पुलिस भी झूठ बोल रही है। इस हादसे में चाल धंसने से 7 लोगों की मौत हुई लेकिन पुलिस तीन लोगों की मरने का दावा कर रही है। मृतकों के नाम आसनसोल के जामुडिया थाना अंतर्गत परिहारपुर के दिनेश रुईदास, रानीगंज थाना के बल्लभपुर रघुनाथचक के सुमीर बाउरी और रानीगंज थाना के न्यू एगरा पोद्दार पाड़ा के सुरजीत सेन हैं।
विधायक ने कहा, घटना की जिम्मेदारी ले पुलिस
उन्होंने कहा कि सब कुछ पता होने के बावजूद पुलिस ने कोयला चोरी करने की इजाजत दे दी इसलिए पुलिस को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रशासन तथा ईसीएल द्वारा झूठ बोला जा रहा है। विधायक ने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ईसीएल के कुछ अधिकारियों पर इस पूरे गोरखधंधे में लिप्त होने का आरोप लगाया तथा कहा कि वे अवैध कोयला उत्खनन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विधायक होने के बाद भी उनको पता नहीं था कि इस तरह का गैर कानूनी काम यहां पर चल रहा है।
ईसीएल के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री को जानकारी देंगी
बालू के खिलाफ भी उन्होंने हाल ही आंदोलन किया था। उन्होंने साफ कहा वे कतई गलत काम बर्दाश्त नहीं करेंगी। अवैध खनन के कारण हुए इस हादसे को लेकर ईसीएल के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री को भी जानकारी देंगी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल