4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
वृद्धजनों का सुंगधा समिति के अंतर्गत जन्म दिन मनाया
Play video

वृद्धजनों का सुंगधा समिति के अंतर्गत जन्म दिन मनाया

संगठन ने पूरे वर्ष भर वृद्धाश्रम में वृद्धाओं का जन्मदिन मनाने का बीड़ा उठाया है
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 2:09 PM IST

कोलकता वृहत्तर कोलकता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों का सुंगधा समिति के अंतर्गत जन्म दिन मनाया गया। संगठन ने पूरे वर्ष भर वृद्धाश्रम में वृद्धाओं का जन्मदिन मनाने का बीड़ा उठाया है ।प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला मल्ल ने बताया कि हर महीने दो वृद्वा मां का जन्मदिन मनाया जाएगा ।
अभी तक संगठन अपना या अपने बच्चों का जन्मदिन अनाथ आश्रम में जाकर मनाता था, जिससे बच्चे ओर हमें एक सुखद एहसास होता था,लेकिन हमने नई सोच के साथ वृद्धाश्रम में दो वृद्धाओं का जन्म दिन मनाया । उन्हें उनके जन्मदिन पर नई गाऊन पहनाई ओर सभी वृद्ध महिला को उनकी पसन्द का नाश्ता एवं केक काटने के बाद उपहार दिया गया । इस सेवा कार्य में सभी ने वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज अंचल से आईं हुईं बहनों का योगदान रहा।इस प्रकार पूरे वर्ष में वहां रहने वाले सभी वृद्ध मां का जन्मदिन मनाकर उन्हे नई खुशिया प्रदान की जाएगी ।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल