12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कोलकाता. दुर्गोत्सव में प्रवासी राजस्थानियों, हिंदी भाषियों का भी अहम योगदान

विभिन्न थीमों पर आधारित कोलकाता के दुर्गोत्सव में प्रवासी राजस्थानियों समेत हिंदी भाषियों का भी अहम योगदान है। कई पूजा कमेटियों में प्रवासी राजस्थानी व हिंदी भाषी बड़ी भूमिका निभाते हैं। वे दुर्गा पूजा उत्सव में वस्त्र, प्रसाद वितरण जैसे कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराते हैं।

Google source verification

मध्य कोलकाता की सबसे लोकप्रिय दुर्गापूजा में शुमार मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन, तुलापट्टी सार्वजनिक दुर्गोत्सव, मछुआ सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, श्रीदुर्गा नवयुवक संघ बड़तल्ला स्ट्रीट जैसी कई पूजा कमेटियों का संचालन प्रवासी राजस्थानियों, हिंदी भाषियों की ओर से किया जाता है। श्रीदुर्गा नवयुवक संघ बड़तल्ला स्ट्रीट कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कोठारी ने पत्रिका से खास बातचीत में कहा कि पिछले 58 साल से आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान न केवल दुर्गा की पूजा की जाती है बल्कि कई लोगों में वस्त्र वितरण तथा महाप्रसाद भी वितरित किया जाता है। एक सामान्य पूजा का आयोजन करने में करीब 10 लाख का बजट होता है।