बात करें हम शक्ति पीठ माँ दुर्गन भवानी धाम कि चैत्र नवरात्रि और कुवार नवरात्रि के साथ प्रत्येक सोमवार वा शुक्रवार को यहाँ बड़ा मेला आयोजित होता है वहीं दूर दराज से यहाँ लाखों श्रद्धालु माँ भवानी के दर्शन और आशिर्वाद के लिए आते है लोगों का मानना है कि यहाँ आने से माँ भवानी हर दुखो को दूर कर देती है गौरतलब हो कि गौरीगंज शहर से 5 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित सिद्ध पीठ दुर्गन धाम पौराणिक हिन्दु धर्म का पवित्र तीर्थ स्थल है यहां प्राचीन समय में प्राप्त मूर्तियां मन्दिर प्रांगण में बिराजमान तथ्य को काफी हद तक प्रमाणिकता प्रदान करते हैं नवरात्र में यहां मां के भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है साथ ही हर सोमवार को मेले की शक्ल में भीड़ मां के दर्शन को आती है मंदिर के पीछे स्थित सरोवर और उसमें खिले सुंदर कमल के फूल लोगों को आकर्षित करते हैं। यहां पर चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के अवसर पर भारी भीड़ जुटती है
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.