6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
बंगाल में नम आंखों से देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन, कार्निवल का भी होगा आयोजन
Play video

बंगाल में नम आंखों से देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन, कार्निवल का भी होगा आयोजन

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के समापन के बाद विजयादशमी पर रविवार को महानगर के विभिन्न गंगा घाटों पर मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया। सोमवार को भी कई मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। हालांकि, कोलकाता जाने वाले पूजा पंडालों की बड़ी संख्या में मूर्तियों का विसर्जन कार्निवल में भाग लेने के बाद मंगलवार को किया जाएगा। इस बीच प्रशासन ने विसर्जन के लिए भागीरथी नदी और तालाबों के घाटों पर सुरक्षा के प्रर्याप्‍त इंतजाम किए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 13 Oct 2024, 8:17 PM IST

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के समापन के बाद विजयादशमी पर रविवार को महानगर के विभिन्न गंगा घाटों पर मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया। सोमवार को भी कई मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। हालांकि, कोलकाता जाने वाले पूजा पंडालों की बड़ी संख्या में मूर्तियों का विसर्जन कार्निवल में भाग लेने के बाद मंगलवार को किया जाएगा। इस बीच प्रशासन ने विसर्जन के लिए भागीरथी नदी और तालाबों के घाटों पर सुरक्षा के प्रर्याप्‍त इंतजाम किए हैं। महानगर के बाजे कदमतला घाट, दोई घाट, जजेज घाट, अहिरीटोला घाट, बागबाजार घाट और रतन बाबू घाट समेत गंगा के घाटों को मूर्ति विसर्जन के लिए सजाया गया है। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए नदी यातायात पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। उधर पश्चिम बंगाल में, इच्छामती नदी पर भारत-बांग्लादेश संयुक्त विसर्जन कार्यक्रम देखने के लिए उत्तर 24 परगना के टाकी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ और बीजीबी, पुलिस को तैनात किया गया।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल