17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

72 साल बाद बना अदभुत संयोग, सावन पर बोल बम से गूंजे शिवालय

भोलेनाथ के प्रिय सावन मास की सोमवार से शुरुआत होते ही कोलकाता समेत प्रदेश के शिवालय बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। इस बार सावन कई मायनों में बहुत खास है। 72 साल बाद बने अदभुत संयोग के तहत इस बार सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार 19 अगस्त को ही समाप्त होगा। इस बार पांच सोमवार के व्रत रखे जाएंगे और तीसरा सावन पूरे 29 दिन का होगा।

Google source verification

भोलेनाथ के प्रिय सावन मास की सोमवार से शुरुआत होते ही कोलकाता समेत प्रदेश के शिवालय बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। इस बार सावन कई मायनों में बहुत खास है। 72 साल बाद बने अदभुत संयोग के तहत इस बार सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार 19 अगस्त को ही समाप्त होगा। इस बार पांच सोमवार के व्रत रखे जाएंगे और तीसरा सावन पूरे 29 दिन का होगा। इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी श्रावण मास में सोमवार व्रत के अलावा कई त्योहार मनाए जाएंगे। सावन मास के पहले दिन सोमवार को कोलकाता में दिनभर रुक रुक कर हुई बारिश भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नही कर पाई और शिव मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं का सुबह से शुरू सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाबा भूतनाथ समेत भूकैलाश, तालाबबाड़ी आदि शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की।